Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लालू कुनबे में अपने-पराए की जंग तेज, रोहिणी आचार्य का तीखा सियासी तंज

Rohini Acharya News: लैंड फॉर जॉब घोटाले में अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सियासत में उथल-पुथल मच गई है। लेकिन सबसे बड़ा राजनीतिक झटका कोर्ट के बाहर, लालू परिवार के भीतर महसूस किया जा रहा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत के फैसले के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती समेत कई नेताओं पर कानूनी शिकंजा कस गया है। इसी बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान ने पारिवारिक और सियासी विवाद को और हवा दे दी है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव और उनके करीबी माने जाने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि “बड़ी शिद्दत से खड़ी की गई विरासत को ढहाने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती, अपने और कुछ नए बने षड्यंत्रकारी अपने ही काफी होते हैं।” रोहिणी के शब्दों में दर्द भी था और गहरा राजनीतिक कटाक्ष भी। उन्होंने यह भी कहा कि जब अहंकार विवेक पर हावी हो जाता है, तब विनाशक ही आंख-कान बनकर फैसले लेने लगते हैं।

राजनीतिक गलियारों में रोहिणी के इस बयान को तेजस्वी यादव के रणनीतिकार संजय यादव और सोशल मीडिया प्रबंधन से जुड़े रमीज नेमत की ओर इशारा माना जा रहा है। पहले ही तेज प्रताप यादव ‘जयचंद’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर भीतरघात के आरोप लगा चुके हैं। अब रोहिणी के खुलकर सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि मामला सिर्फ कानूनी लड़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि राजद के भीतर विरासत, नेतृत्व और वजूद की जंग भी तेज हो चुकी है। राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहे ट्रायल के साथ-साथ पार्टी के अंदर सियासी टकराव और गहराने के संकेत मिल रहे हैं।

 

प्रणय रॉय और राधिका रॉय का इस्तीफ़ा,अडानी का हुआ NDTV

Nationalist Bharat Bureau

सबरीमाला विवाद पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने मांगी CBI जांच

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन, कार्यकर्ताओं को ‘विजय मंत्र’ देंगे पीएम मोदी

cradmin

नई दिल्ली में एनआईआईओ संगोष्ठी ‘स्वावलंबन’ में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

घर-घर में रुकेंगे पर्यटक, कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी

चिराग पासवान ने नीतीश पर उठाए सवाल लोगों ने दिलाई मोदी जी के डीएनए और रामविलास पासवान की राजनीति पर सवाल

जहानाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आशुतोष कुमार

पटना समेत बिहार,झारखंड,बंगाल में महसूस हुए भूकंप के झटके

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये: राजा

दिल्ली में बिहार बीजेपी की बैठक ,6 महीने का टारगेट सेट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment