Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट पर तोड़ा भाई राहुल गांधी का रिकॉर्ड,4 लाख वोटों से जीतीं

Wayanad Bypoll. वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ते हुए करीब 4 लाख वोटों की बढ़त के साथ शानदार जीत हासिल की है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने 3,64,422 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव में इससे कहीं बड़ा अंतर बनाते हुए जीत हासिल की। राहुल गांधी ने तब 6,47,445 वोटों के साथ भारी जीत प्राप्त की थी।

प्रियंका गांधी का यह चुनावी पदार्पण वायनाड की जनता के लिए खास बन गया, और उन्होंने इस जीत पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘‘आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ आपको महसूस हो कि यह जीत आपकी जीत है और जिस व्यक्ति को आपने अपना प्रतिनिधि चुना है, वह आपकी उम्मीदों और सपनों को समझता है और आपके लिए संघर्ष करता है। मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं।’’

यह सीट राहुल गांधी द्वारा छोड़ने के बाद खाली हुई थी और प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में उतरने के बाद से पूरे देश का ध्यान इस उपचुनाव पर था। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने अनुमान जताया था कि प्रियंका गांधी को डाले गए 9.52 लाख वोटों में से लगभग छह लाख वोट मिल सकते हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, ‘‘वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी को शुरुआती बढ़त मिलना एक आश्चर्यजनक पहला रुझान है। वायनाड के लोग आज निश्चित रूप से शानदार जीत का अंतर दर्ज करने जा रहे हैं, और प्रियंका जी शानदार जीत के साथ संसद में अपनी शुरुआत करेंगी।’’

प्रियंका गांधी ने जताया आभार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “वायनाड के मेरे भाइयों और बहनों आपने जो मुझपर भरोसा जताया है, मैं उसके लिए आभारी हूं। मैं आपको सुनिश्चित करती हूं कि समय के साथ आपको यह महसूस होगा कि यह जीत आपकी जीत है। आपने जिसे अपने प्रतिनिधित्व के तौर पर चुना वह वास्तव में आपकी भावनाओं को समझती है। मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए तैयार हूं।”

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

सीएम नीतीश का इशारों इशारों में विजय सिन्हा को जवाब

पटना यूनिवर्सिटी में जमकर हुआ बवाल

Nationalist Bharat Bureau

घर लौटने वाले मजदूरों की ‘रेल यात्रा’ का खर्च उठाएगी कांग्रेस

बिहार में काँग्रेस फिर बैकफ़ुट पर,काँग्रेस की सीट पर लड़ेगी राजद

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

लैंड फॉर जॉब घोटाला: कोर्ट का बड़ा फैसला, लालू परिवार पर चलेगा ट्रायल

Nationalist Bharat Bureau

गिरिराज सिंह बताएं कि बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं दिया,और बिहार हर मामलों में फिसड्डी राज्य क्यों है :एजाज अहमद

शरद पवार ED के नोटिस से नहीं डरते:सुप्रिया सुले

तेजस्वी यादव की शादी:वायरल हुई होने वाली पत्नी की तस्वीर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment