Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

BMC चुनाव पर संजय राउत का आरोप: हजारों वोटरों के नाम लिस्ट से गायब

BMC Election Results: महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजे सामने आ रहे हैं और शुरुआती रुझानों में भाजपा कई नगर निगमों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं, लंबे समय से बीएमसी की सत्ता संभाल रही शिवसेना (यूबीटी) इस बार पिछड़ती नजर आ रही है। इन रुझानों के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि मुंबई जैसे बड़े शहर में मतदान का पैटर्न बेहद चौंकाने वाला रहा। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना यूबीटी, कांग्रेस और मनसे के प्रभाव वाले इलाकों में हजारों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब पाए गए, जबकि उन्हीं लोगों ने हालिया विधानसभा चुनाव में मतदान किया था। राउत ने यह भी कहा कि कई जगहों पर ईवीएम मशीनों के सही तरीके से काम न करने की शिकायतें मिलीं, लेकिन चुनाव आयोग ने इन मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया।

इसके अलावा, संजय राउत ने आरोप लगाया कि मतदान प्रतिशत जारी होने से पहले ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे थे और भाजपा ने जीत का जश्न भी शुरू कर दिया था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि चुनाव आचार संहिता लागू रहने के बावजूद भाजपा नेताओं और चुनाव आयोग के स्टाफ के बीच बैठक कैसे हुई। राउत के इन आरोपों ने बीएमसी चुनाव को लेकर सियासी विवाद और तेज कर दिया है।

 

 

गोपालगंज में राजद का प्रचार करेंगे नीतीश! मोकामा पर सस्पेंस

नितिन नवीन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

Nationalist Bharat Bureau

2025 में 220 से अधिक सीटों पर एनडीए को मिलेगी जीत : नीतीश

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी के सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, रेलवे ओवरब्रिज और नई ट्रेनों की मांग रखी

Nationalist Bharat Bureau

बेंगलुरु में छाया बिहार का रंग, CM सम्राट ने किया बिहार महोत्सव का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

लाइफकेयर संगठन की टीम फ्री में लड़ेगी वैशाली की बेटी गुलनाज़ का केस 

Nationalist Bharat Bureau

RSS शताब्दी पर मोहन भागवत का बड़ा बयान ‘संघ बदल नहीं रहा, विकसित हो रहा है’

Nationalist Bharat Bureau

मेरी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment