Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

CSPOC 2026: पीएम मोदी ने गिनाई भारत के लोकतंत्र की ताकत

PM Modi at 28th CSPOC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में 28वीं कॉमनवेल्थ स्पीकर्स एंड प्रेसिडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (CSPOC) 2026 का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 42 देशों के संसदीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। पीएम मोदी का स्वागत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने किया। सम्मेलन का मुख्य विषय “संसदीय लोकतंत्र की प्रभावी डिलीवरी” रखा गया है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का लोकतंत्र न केवल विशाल है, बल्कि उसकी जड़ें भी बेहद मजबूत हैं। उन्होंने बताया कि भारत की राष्ट्रपति देश की पहली नागरिक हैं और वह महिला हैं, वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री भी महिला हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का आम चुनाव मानव इतिहास का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अभ्यास था, जिसमें करीब 98 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे और 700 से अधिक राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। महिला मतदाताओं की भागीदारी भी ऐतिहासिक रही।

प्रधानमंत्री ने संविधान सदन के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इसी सेंट्रल हॉल में भारत के संविधान की नींव रखी गई थी और 75 वर्षों तक यह संसद का केंद्र रहा। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ देशों की लगभग 50 फीसदी आबादी भारत में रहती है और भारत स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक विकास व नवाचार जैसे क्षेत्रों में सभी साझेदार देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने वैश्विक दक्षिण के लिए नए रास्ते तलाशने पर भी जोर दिया।

 

 

Bihar Upchunav Result: रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज और तरारी में कौन मार रहा बाजी?

Nationalist Bharat Bureau

पहले दिन विधानसभा में तेजस्वी का नया रूप, रामकृपाल यादव को गले लगाकर दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

UP में बांग्लादेशी–रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई

3000 महिलाओं का बलात्कार करने वाले को चुपके से विदेश भेज देंगे लेकिन…

मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, सिविल सर्जन के छापे से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का ‘एक करोड़ जनता अभियान’ शुरू, बिहार चुनाव 2025 से पहले हर घर तक पहुँचाने की रणनीति तैयार

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand: ‘मुस्लिमों को पिछले दरवाजे से आरक्षण देने की तैयारी कर रहे हेमंत सोरेन’:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

‘धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करनेवाला देशद्रोही’, मप्र कैबिनेट मंत्री का चौंकाने वाला बयान

cradmin

Leave a Comment