Nationalist Bharat
खेल समाचारब्रेकिंग न्यूज़

BCB का बड़ा फैसला: खिलाड़ियों की मांग पर नजमुल इस्लाम पद से हटाए गए

BCB Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट में जारी उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा कदम उठाया है। खिलाड़ियों के तीखे विरोध और संभावित बहिष्कार के दबाव में बोर्ड ने नजमुल इस्लाम को वित्तीय समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला हालिया विवादों और खिलाड़ियों की नाराजगी को देखते हुए लिया गया।

दरअसल, नजमुल इस्लाम पर खिलाड़ियों को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगे थे। उन्होंने खिलाड़ियों के योगदान और पारिश्रमिक पर सवाल उठाए थे, साथ ही 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारत यात्रा को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया था। सबसे अधिक आक्रोश उस वक्त फैला जब उन्होंने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को “भारत का एजेंट” बताया और यह कहा कि संभावित टूर्नामेंट बहिष्कार की स्थिति में खिलाड़ियों को किसी तरह का मुआवजा नहीं मिलेगा। इसके बाद क्रिकेट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने देशभर में क्रिकेट बहिष्कार की चेतावनी दे दी।

विवाद का असर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में भी दिखा, जब नोआखली एक्सप्रेस और चटगांव रॉयल्स के बीच मैच टॉस तक नहीं पहुंच पाया। हालात बिगड़ते देख BCB ने बयान जारी कर नजमुल इस्लाम को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की पुष्टि की। बोर्ड ने साफ कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान और हित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और संगठन का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना जरूरी है।

 

Maharashtra Political Crisis:शिंदे ने ठोका शिवसेना पर दावा,12 शिवसेना सांसद लेकर पहुंचे लोकसभा स्पीकर के सामने, चुनाव आयोग जाने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

NH-19 पर सड़क हादसा, राजद नेता के भाई की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

नीतीश सरकार ने किसानों के लिए राहत पैकेज लागू किया

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में पटाखों पर सख्ती! 150 लोगों पर FIR, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक्शन शुरू

15 साल का रिकॉर्ड टूटा, 4.2°C पर सिमटी सर्दी, कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के बजाये विदेश घूमते हैं तेजस्वी:भाजपा का बड़ा हमला

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर

लालगंज सीट: RJD ने मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को दिया टिकट

सभी निजी विद्यालयों की संबद्धता 3 सालों तक बढ़ाई जाए:शमायल अहमद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment