Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

कन्हैया कुमार को मिल सकती है बिहार की बड़ी ज़िम्मेदार,हुड्डा के बयान से…….

पटना:बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने कुछ दिनों पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था उसके बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रयास किए जा रहे थे। इस सिलसिले में मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक चर्चा चल रही है कि नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्दी होने वाली है जिस में सबसे पहला नाम हाल ही में कांग्रेस में आए और बिहार के बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले कन्हैया कुमार का है। कन्हैया कुमार के अलावा रंजीत रंजन,अखिलेश सिंह, विजय शंकर दुबे और राजेश कुमार का भी नाम चर्चा में है। यह चर्चा इसलिए भी जोरों पर है की बिहार पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष कि जल्द ही घोषणा की जाएगी।बिहार पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जब सवाल पूछा गया तो उनका जवाब था कि बिहार कांग्रेस में नए अध्यक्ष की घोषणा जल्दी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव और उपचुनाव का दौर समाप्त हो गया है इसलिए बिहार कांग्रेस को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल जाएगा।भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जल्द ही बिहार में प्रखंड स्तर तक के कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव 2020 में आशा अनुरूप प्रदर्शन न करने के कारण बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा और सीनियर कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा था और कई कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार भी किया था। अब जब की कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की नई नियुक्ति के संबंध में चर्चाएं शुरू हो गई है इसलिए कहा जा सकता है कि कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है।

लालू यादव का तंज: “6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह” — चुनाव तारीखों पर RJD प्रमुख का हमला

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान — जीविका दीदी और संविदा कर्मियों को करेंगे स्थायी

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में बिहार बीजेपी की बैठक ,6 महीने का टारगेट सेट

Nationalist Bharat Bureau

आयकर विभाग का एक्शन, CM सोरेन के निजी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी

बिरला जीते तो दोबारा स्पीकर बनने वाले भाजपा के पहले सांसद होंगे

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

इंडिगो संकट जारी: सोमवार को 350+ फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

नेहा सिंह राठौड़ ने”हॉस्टल काण्ड” के बहाने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Leave a Comment