Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

HDFC बैंक के 100 ग्राहक अचानक बन गए करोड़पति,इतनी बड़ी रकम देख ग्राहकों के उड़े होश

नई दिल्ली:तमिलनाडु में एचडीएफसी बैंक  के 100 से अधिक ग्राहकों के अकाउंट में अचानक करोड़ों रुपये आ गए। जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी बैंक की टी नगर शाखा से जुड़े 100 बैंक अकाउंट में हर अकाउंट में 13-13 करोड़ रुपये आ गए। मतलब 100 लोगों के खाते में अचानक से 1300 करोड़ रुपये आ गए।  हालांकि अचानक करोड़पति बने इन 100 लोगों की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। इस बारे में बैंक ने बयान जारी कर कहा कि 29 मई को तकनीकी खराबी की वजह से चेन्नई में एचडीएफसी बैंक की कुछ शाखाओं के कुछ खातों में अचानक पैसा आ गया।

तकनीकी खराबी से आए खातों में पैसे

बैंक के मुताबिक कुछ घंटों में ही इस तकीनी समस्या को सुलझा लिया गया। बैंक के मुताबिक 29 मई की सुबह मैंटेनेंस के तहत सॉफ्टवेयर अप्डेट करने के दौरान कुछ तकनीकी समस्या आ गई जिससे बैंक की कुछ शाखाओं में मौजूद खाताधारकों के अकाउंट में अचानक करोड़ों रुपये आ गए।

ऐसे खाते में आए पैसे

चेन्नई में वेल्लोर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक वी संजीव के मुताबिक उनका एचडीएफसी बैंक की बेसेंट नगर शाखा में अकाउंट है। वी संजीव के मुताबिक उनके अकाउंट में 3.1 करोड़ जमा थे। रविवार को जब उन्होंने नेट बेंकिंग के जरिए अपना अकाउंट खोला तो दंग रह गए क्योंकि उसमें उनके अकाउंट में मौजूद रकम से कहीं ज्यादा रकम मौजूद थी। वी संजीव ने कहा ‘मैं समझ गया था कि ये किसी टेकनिकल एरर की वजह से हुआ है। उन्होंने बताया कि अकाउंट में पैसा तो आया था लेकिन कहां से आया था उस सोर्स का जिक्र नहीं था। हालांकि बैंक अधिकारियों के मुताबिक इस मामले को सुलझा लिया गया और सभी खातों को लेन-देन की अनुमति दे दी गई।

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

अगले 25 वर्षो के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं: आम आदमी पार्टी

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़ छाड़:आप

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार — “रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी जवाब”

यूपी में SIR की अवधि बढ़ सकती है, 2.7 करोड़ फॉर्म जमा नहीं लौटे

Nationalist Bharat Bureau

सम्राट चौधरी को जदयू का करारा जवाब,कहा:बिल्ली पूरा दूध चट नहीं कर पाई तो पीड़ा बयानबाजी के माध्यम से निकल रही है

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

टिकट कटने के बाद वरुण गांधी का पीलीभीत की जनता के नाम पत्र, छलका दर्द

Nationalist Bharat Bureau

संजीव हंस की बेउर जेल और गुलाब यादव की तिहाड़ में कटी रात

एनडीए शासन में शिक्षा की स्थिति वहाँ पहुँच गई है जहाँ से पटरी पर लाने में वर्षों लग जायेंगे:राजद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment