Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़ छाड़:आप

पटना:आम आदमीं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को एक पत्र लिख कर आगामी नगर निकाय चुनाव में अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़- छाड़ की जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि, निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी, निर्वाचन शाखा पटना में दस सालों से ज्यादा दिनों से पदस्थापित धर्मेंद्र कुमार (शिक्षक) राजनीति पाटियों एवं निगम पार्षदों के मिलीभगत से मतदान केंद्र एवं मतदाता सूची में गड़बड़ी करते आ रहे है। वर्ष 2017 में पटना निगम चुनाव चुनाव के चार महीने पूर्व मतदाता सूची एवं निर्धारित परिसीमन में गड़बड़ी करने का मामला प्रकाश में आया था। निर्वाचन विभाग के वरीय अधिकारियों के आंख में धूल झोखकर बगैर परिसीमन में बदलाव किए मतदान केंद्र को एक दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर देता है।
नगरपालिका आम निर्वाचन नामावली 2022, 28 मई 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची में वार्ड संख्या- 51 (सुरक्षित सीट) के बूथ संख्या 283,284,285,286 को वार्ड संख्या – 50 में स्थानांतरित कर दिया गया है। वार्ड संख्या 50 का बूथ संख्या 68, 69,70 के मतदाताओं को विलोपित कर दिया गया है। वार्ड 48 के बूथ संख्या 219 के 1310 मतदाताओं का नाम गायब कर दिया गया है।

बबलू ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग ने 28 मई 2022 के मतदाता सूची के प्रारूप में वार्ड 51 में कुल वोटर 28146 दिखाया गया वहीं मतदाता सूची में कुल वोटर 19912 है। चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी पटना को बताना चाहिए कि 8234 मतदाता कहाँ गए ?
2017 के नगर निकाय चुनाव से पूर्व बूथ संख्या 266, 278 एवं 283 को वार्ड 51 से काटकर वार्ड 50 में भेज दिया गया था। जिसे सुधार दिया गया है। लेकिन लिपिकीय व टंककीय भूल एक बार होती है बार बार नही। वार्ड 51 सुरक्षित सीट है। बूथ संख्या 283,284,285,286 के लगभग 99% मतदाता अनुसूचित वर्ग से आते हैं। ऐसे में परिसीमन के साथ छेड़छाड़ करना अपराध है और निर्वाचन प्रक्रिया को दूषित करने का प्रयास है।बबलू प्रकाश ने माँग की है कि निर्वाचन शाखा में लंबे समय से प्रतिनियुक्ति कर्मचारियों को अविलंब हटाया जाए तथा नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 में इनके द्वारा निष्पादित कार्यो की समीक्षा की जाए।

अवकाशप्राप्त जजों,रिटायर्ड नौकरशाहों और अवकाशप्राप्त सैन्य अधिकारियों की चीफ जस्टिस को चिट्ठी,जानिए कौन हैं वो लोग

आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा — राजनीतिक हलचल और कानूनी लड़ाई जारी

Nationalist Bharat Bureau

सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

Nationalist Bharat Bureau

जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 9 बदमाशों ने किया टार्गेट किलिंग जैसा हमला

Nationalist Bharat Bureau

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

देश में हाहाकार,प्रधानमंत्री सूटबूट पहनकर विदेश भ्रमण करते रहते हैं: कांग्रेस

कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा सोनपुर मेला में कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

हाई कोर्ट ने जब्त वाहन छोड़ने का दिया आदेश, सरकार पर 10,000 रुपए मुकदमा-खर्च

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड मैट्रिक का आज जारी होगा रिजल्ट

Leave a Comment