Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

उचित प्रतिनिधित्व ना मिलने के बावजूद कांग्रेस की अल्पसंख्यक महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जिताने का उठाया बीड़ा

पटना:बिहार में कॉंग्रेस पार्टी द्वारा मुसलमानों खास तौर से मुस्लिम महिलाओं को हाशिये पर रखे जाने के बावजूद आज कांग्रेस के लिए एक बड़ी खबर उस वक्त सामने आई जब कांग्रेस अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की बैठक में तमाम गीले शिकवे भुला कर कांग्रेस को मज़बूती प्रदान करने के लिए एक सुर में महिला पदाधिकारियों ने हुंकार भरी।पटना के रमना रोड इलाके में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला महासचिव नाज़नीन अशरफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया कि हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को कोई प्रतिनिधित्व का मौक़ा नहीं दिया जबकि कई नेत्रियां चुनाव लड़ने की क्षमता और योग्यता रखती हैं।ये चिंता की बात है और कांग्रेस नेतृत्व को इस ओर ध्यान देना चाहिए।साथ ही कहा गया कि ऐसे फैसले ने मुस्लिम कांग्रेस महिला कार्यकर्ता को निराश किया है लेकिन इसके बावजूद पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते तमाम कांग्रेस पार्टी की कामयाबी के लिए प्रयास करती रहेंगी।मीटिंग में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जी उपाध्यक्ष नजीबा अमन,काँग्रेस नेत्री मुमताज़ रूही, अंजुम परवीन इत्यादि ने सम्मिलित होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के प्रण लिया।

चारा घोटाले में कोर्ट की सख्ती, रोज़ाना सुनवाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

शहीद दिवस पर PM मोदी ने याद किए असम आंदोलन के वीर

Nationalist Bharat Bureau

झांसी उत्तर प्रदेश । नेशनल प्लेयर बोलीं-मैं सुसाइड को मजबूर हूं।

Nationalist Bharat Bureau

21 नवंबर से चार नए लेबर कोड लागू, अपॉइंटमेंट लेटर से लेकर ओवरटाइम तक मिले नए अधिकार

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव का बज सकता है बिगुल,3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

“बेटी वंदना” की अपील, तेजस्वी यादव का भाजपा पर वार, सम्राट चौधरी को बनाया निशाना

डीजीसीए नियमों से प्रभावित इंडिगो परिचालन, नवंबर में 1232 उड़ानें रद्द

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी:मृतक नागेश्वर राय के परिवार से मिला जन अधिकार पार्टी का प्रतिनिधि मंडल,परिवार को दी सांत्वना

Nationalist Bharat Bureau

संसद परिसर से हटाया जाए सैंगोल,राजतंत्र का है प्रतीक

एथलीट पीटी उषा और संगीत मास्टरो इलैयाराजा राज्यसभा के लिए नॉमिनेटेड

Leave a Comment