Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी:मृतक नागेश्वर राय के परिवार से मिला जन अधिकार पार्टी का प्रतिनिधि मंडल,परिवार को दी सांत्वना

 

सीतामढ़ी:नगर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गाँव निवासी नागेश्वर राय की पुलिस कस्टडी में 6 सितम्बर 2020 को हुई मौत पर जहां एक ओर मृतक के परिजन ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं वहीं जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव महेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी की एक फैक्ट फाइंडिंग टीम ने सोमवार को मृतक नागेश्वर राय के घर रंजीतपुर गाँव पहुंचकर सच जानने की कोशिश की।टीम में जाप नेत्री एवं पूर्व जिला पार्षद श्रीमती सरिता यादव, पार्टी के अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रबोध कुमार शर्मा एवं गौतम कुमार यादव शामिल थे ।इस मौके पर महेंद्र सिंह यादव और सरिता यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और इंसाफ के लिए हर संभव सहायता का विश्वास भी दिलाया।मौके पर टीम ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की और मामले के हर एक पहलू पर बात करके सच का पता लगाने की कोशिश की।

उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी के पुनौरा थाना पुलिस की कस्टडी में रविवार को एक वारंटी की मौत हो गयी।मृतक की पहचान रंजीतपुर गांव निवासी स्व. अनुठा प्रसाद के पुत्र नागेश्वर राय (50) वर्ष के रूप में की गयी है।आपसी विवाद के मामले में रविवार को वारंटी को गिरफ्तार कर पुनौरा पुलिस लायी थी। कस्टडी में ही संदेहास्पद स्थित में वारंटी की मौत हो गयी।
हालांकि सीतामढ़ी सदर के एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय ने पूरे मामले को लेकर कहा कि पुनौरा थाना नागेश्वर यादव की गिरफ़्तारी को लेकर कुर्की जब्ती में गयी थी। मौके से उनकी गिरफ़्तारी भी की गयी।रास्ते में उनकी हालत बिगड़ने पर पीएचसी डुमरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और जो दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी।

बिहार में मतदाता सूची का ‘शुद्धिकरण’ पूरा, 22 साल बाद 47 लाख नाम हटे और 18 लाख नए मतदाता जुड़े

जनतांत्रिक विकास पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन

किम जोंग उन ने एक बार फिर किया अजीबो गरीब दावा, कहा एलियन ने फैलाया है कोरोना वायरस

जीविका संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ ऐक्टू-गोप गुट का राज्य भर में प्रतिवाद

Nationalist Bharat Bureau

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात,मांगों का ज्ञापन सौंपा

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध एक माह और बढ़ाया

Nationalist Bharat Bureau

अंचल पदाधिकारी पटना सदर ने गायघाट उत्तरी गली, स्लम बस्ती के मामले में किया जनसुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर: डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का नाव से किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

Nationalist Bharat Bureau

संस्कृति एवं परम्परा को प्रदर्शित बिहार सरस मेला का आगाज़

Nationalist Bharat Bureau

21 नवंबर से चार नए लेबर कोड लागू, अपॉइंटमेंट लेटर से लेकर ओवरटाइम तक मिले नए अधिकार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment