Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए बेलसंड के 3 शिक्षक,लोगों में ख़ुशी का माहौल

बेलसंड अनुमंडल के गुरु शरण उच्च विद्यालय बेलसंड के प्रधानाध्यापक राजीव पांडे, उत्क्रमित उच्च विद्यालय माधकौल के शिक्षक शशिरंजन और प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परसौनी की शिक्षिका नुसरत परवीन को शनिवार को एक कार्यक्रम में सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान पत्र देकर सम्मनित किया।

 

सीतामढ़ी:शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां एक और राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया वहीं ज़िला स्तर पर भी उत्कृष्ट योगदान के लिए कई शिक्षकों को जिला पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए ज़िले के 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बेलसंड अनुमंडल के गुरु शरण उच्च विद्यालय बेलसंड के प्रधानाध्यापक राजीव पांडे, उत्क्रमित उच्च विद्यालय माधकौल के शिक्षक शशिरंजन और प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परसौनी की शिक्षिका नुसरत परवीन को शनिवार को एक कार्यक्रम में सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान पत्र देकर सम्मनित किया।इन शिक्षकों को ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य के निर्वहन के फलस्वरूप इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।इसके अतिरिक्त ज़िला पदाधिकारी द्वारा विजेंद्र कुमार मध्य विद्यालय मधुबन बाजपट्टी, खुश नंदन मंडल मध्य विद्यालय खरपट्टी रुनीसैदपुर, भिखारी महतो मध्य विद्यालय इनरवा, सोनबरसा,कुमारी अर्चना मध्य विद्यालय कनौजिया टोला डुमरा, कमरुल होदा कमला बालिका उच्च विद्यालय डुमरा,पूनम कुमारी मथुरा उच्च विद्यालय सीतामढ़ी,दीप मोहन प्रसाद हाई स्कूल पुपरी को भी सम्मनित किया गया।

इनके सम्मानित होने पर बेलसंड अनुमंडल के शिक्षा प्रेमियों और बुद्धिजीवियों के साथ सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी है।मुबारकबाद देते हुए बेलसंड यूथ क्लब के संस्थापक सह संयोजक मोहम्मद तबरेज़ ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने आज फिर बेलसंड का मान मर्यादा सीतामढ़ी जिला सहित पूरे बिहार में बढाया है। में आप लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि आप सभी लोग ऐसे ही हम युवाओं को एक आदर्श शिक्षक के रूप मे आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देते रहें।

महाराष्ट्र में फसल नुकसान का आकलन, किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: कृषि मंत्री

Nationalist Bharat Bureau

एसआईआर प्रक्रिया सही, पर तय समयसीमा बढ़ना जरूरी—मायावती

Nationalist Bharat Bureau

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की ब्रह्मोस मिसाइल की सफलता की सराहना, कहा – “आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है यह उपलब्धि”

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

काँग्रेस का हल्ला बोल,GST,महंगाई,ED के खिलाफ एक दिवसीय धरना

अरावली पहाड़ियों के लिए मोदी सरकार का ‘डेथ वारंट—सोनिया गांधी

Darbhanga AIIMS:दरभंगा एम्स के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

भागलपुर में मरीन ड्राइव का निर्माण शुरू, गंगा किनारे पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment