Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

काँग्रेस का हल्ला बोल,GST,महंगाई,ED के खिलाफ एक दिवसीय धरना

पटना:पटना महानगर जिला काँग्रेस कमिटी एवं पटना जिला काँग्रेस ग्रामीण कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में,GST, महंगाई, ED के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना कार्यक्रम को प्रदेश काँग्रेस कमिटी की ओर से मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बार-बार सम्मन देकर ED कार्यालय पर पूछताछ के लिए बुलाया जाना बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने ED को केन्द्र सरकार की कठपुतली बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड के मामले पर मानसिक रूप से परेशान करने की साजिश रची जा रही है, जिसे हम काँग्रेसजन मिलकर सफल नहीं होने देंगे।

 

इस अवसर पर पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि भारत में पहली बार आजादी के बाद खाद्य सामग्री पर जी0एस0टी0 (गब्बर सिंह टैक्स) लगाया गया जो जन विरोधी है। जी0एस0टी0 एवं महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी पर ई0डी0 की कारवाई की जा रही है जो सरासर गलत है।
पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष कुमार शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का अपने व्यक्तिगत राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रही है जो घोर निन्दनीय एवं चिन्ताजनक विषय है। भारत की आजादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार व्यक्तिगत द्वेष से विपक्षी नेताओं को संवैधानिक संस्थाओं के माध्ययम से परेशान कर रही है।

 

धरना कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय कुमार,सुधा मिश्रा, मिन्नत रहमानी,निधि पांडे, अमरेंद्र सिंह,जावेद इक़बाल,सुदय शर्मा, सत्येन्द्र पासवान,विमल सिंह एवं श्याम बाबू सिंह के अलावे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेस्सी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

Nationalist Bharat Bureau

SIR के विरोध में कांग्रेस की महारैली, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Nationalist Bharat Bureau

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद एवं कलेक्टर कोटा समाप्त करने का निर्णय ऐतिहासिक:सुशील मोदी

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra, Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का एलान, महाराष्ट्र में एक, झारखंड में दो चरण में होगा चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

कांग्रेस बोली—वंदे मातरम् पर पीएम की ‘ब्रिगेड’ का झूठ बेनकाब

Nationalist Bharat Bureau

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

Presidential election Result LIVE: मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी मुख्यालय पर उमड़ी भीड़

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

हैदराबाद के युवक की अरब में लगी 30 करोड़ की लॉटरी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

Leave a Comment