Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद एवं कलेक्टर कोटा समाप्त करने का निर्णय ऐतिहासिक:सुशील मोदी

पटना:राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्प्रति राज्य सभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय विद्यालयों में सांसद एवं कलेक्टर कोटा समाप्त करने तथा कश्मीरी विस्थापितों, कोविड में अनाथ हुए बच्चों, केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए विशेष प्रावधान किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को बधाई दी है।श्री मोदी ने कहा कि वे संसद के भीतर लगातार सांसद एवं कलेक्टर कोटा समाप्त करने की मांग करते रहे थे। इन 40 हजार के लगभग कोटा में ना तो आरक्षण का प्रावधान था और ना ही योग्यता के आधार पर अनुशंसा होती थी।श्री मोदी ने कहा कि इस निर्णय से सांसदों की जान बची। 10 कोटा के लिए सैकड़ों लोग सिफारिश लेकर आते थे और सांसद को लोगों की नाराजगी का कोपभाजन बनना पड़ता था।श्री मोदी ने कहा कि कोविड में अनाथ हुए बच्चों को प्रत्येक जिले में 10 एवं केंद्रीय सुरक्षा बल तथा सीआरपीएफ आदि एवं कश्मीरी विस्थापितों के बच्चों के लिए विशेष प्रावधान सराहनीय कदम है।श्री मोदी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने, प्रत्येक कक्षा में सेक्शन बढ़ाने एवं जहां संभव हो वहां अतिरिक्त पाली प्रारंभ करने की आवश्यकता है।

BIHAR:अगले मुख्य सचिव के नाम पर आधा दर्जन नामों पर कयास

तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंची पुलिस,चेतन आनंद क्या पाला बदलेंगे

Nationalist Bharat Bureau

आज फिर से हाथ जोड़ने लगे CM नीतीश

Nationalist Bharat Bureau

सिद्धू मूसेवाला के परिजन से मिले राहुल गांधी, कांग्रेस बोली- हम समझते हैं अपनों को खोने का गम

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के आवेदन की तारीख बढ़ाई जाए:कुणाल सिकंद

Nationalist Bharat Bureau

BIHAR:हाई टेंशन तार की चपेट में आकर 9 कांवरियों की मौत,गांव में सन्नाटा, हर तरफ हाहाकार

पटना से देशभर तक बसों का जाल, बिहार सरकार का बड़ा कनेक्टिविटी प्लान

Nationalist Bharat Bureau

सुबह सुबह तेजस्वी यादव ने पेश किया 156 क्राइम बुलेटिन

Nationalist Bharat Bureau

पिता के गुनाह के लिए बेटी को सजा नहीं:हाई कोर्ट

Nationalist Bharat Bureau

हराम के पैसों से दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है लालू राबड़ी का परिवार, संजय जायसवाल का वार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment