Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार,2024 चुनाव से पहले भापेंगे जनता का मूड

पटना:समय समय पर बिहार की यात्रा करके ज़मीनी सच्चाई से अवगत होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाने जाते हैं।ऐसे में एक बार फिर नए साल की शुरुआत में ही नीतीश कुमार राजनीतिक गहमागहमी के बीच बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं. हर बार उनकी यात्रा किसी ना किसी थीम पर होती है और यात्रा का कोई ना कोई नाम दिया जाता है. इस बार उनकी यात्रा का नाम समाधान यात्रा है और यात्रा का मकसद है सरकार की तरफ से चलाए जा रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेना और जो कमियां है उसे ऑन स्पॉट समाधान करना।
इस सिलसिले में अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि ‘समाधान यात्रा’ की समीक्षात्मक बैठक में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री एवं जिले के निवासी मंत्री उपस्थित रहेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा इन महानुभावों से समीक्षा बैठक में उपस्थित रहने हेतु अनुरोध किया जाय। इसके अतिरिक्त समीक्षात्मक बैठक में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक तथा निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव बैठक में उपस्थित रहेंगे, जिसकी सूचना उन्हें ससमय उपलब्ध करा दी जायेगी, जबकि संबंधित विभागों के मंत्रीगण तथा अन्य पदाधिकारीगण इन समीक्षात्मक बैठकों में वी०सी० के माध्यम से जुड़ेंगे। अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव भी उक्त कार्यक्रम में वी०सी० के माध्यम से भाग लेंगे। इन समीक्षात्मक बैठकों में स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायक, स्थानीय पार्षद स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे, परंतु समीक्षा के बिन्दु निर्धारित विषय-वस्तु के अंतर्गत ही होंगे।पत्र में कहा गया है कि संबंधित जिला के जिला पदाधिकारी इस कार्यक्रम की सुरक्षा तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे।समाधान यात्रा के दौरान निर्धारित किये गये विषयों / आयोजनों एवं समीक्षा बैठकों में सभी संबंधित पदाधिकारीगण पूर्ण तैयारी के साथ ससमय उपस्थित रहने का आदेश जारी किया गया है।

समाधान यात्रा का शेड्यूल

ऐसे में राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अगले साल लोकसभा का चुनाव है और उसके पहले जनता की समस्या का समाधान कर उनकी नाराजगी दूर करने के साथ साथ जनता के मूड को भी भापने की कोशिश नीतीश कुमार करेंगे. यात्रा की शुरुआत नीतीश कुमार चार जनवरी से करेंगे और यात्रा के दौरान योजना से संबंधित इलाक़े का भ्रमण करेंगे।वो चिन्हित समूहों के साथ बैठक करेंगे साथ ही जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार जनवरी को ही पश्चिम चंपारण के लिए रवाना हो जाएंगे और रात्रि विश्राम वाल्मीकि नगर में करेंगे लेकिन उनकी यात्रा की शुरुआत पांच जनवरी से होगी जब पश्चिम चंपारण से समाधान यात्रा की शुरुआत करेंगे इसके बाद रात्रि विश्राम सीतामढ़ी में करेंगे।छह जनवरी को नीतीश कुमार शिवहर और सीतामढ़ी में समाधान यात्रा करेंगे और वापस पटना लौट आयेंगे. सात जनवरी को वैशाली में यात्रा होगी और वापस पटना लौट आयेंगे. आठ जनवरी को सीवान, नौ जनवरी को सारण में यात्रा करेंगे और वापस पटना लौट आयेंगे. इसके बाद नीतीश कुमार 11 जनवरी को मधुबनी में यात्रा करेंगे फिर 12 जनवरी को दरभंगा से यात्रा कर पटना लौट आयेंगे. नीतीश कुमार 12 जनवरी के बाद सीधे 17 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद फिर से यात्रा पर निकलेंगे और सुपौल की यात्रा करेंगे।

शीतलहर का असर: कक्षा 8 तक स्कूल बंद, समय बदला

Nationalist Bharat Bureau

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक की अमित शाह को लिखी चिठ्ठी यहां पढ़ें

महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म,डॉक्टर बोले- अपने करियर में ऐसा केस पहली बार देखा,जच्चा व बच्चा स्वस्थ्य

मजदूर अधिकारों पर बढ़ते फासीवादी हमले के खिलाफ होगा आंदोलन

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

4 बार UPSC फेल, 7 साल तक बना फर्जी IAS, जमीन विवाद में खुला राज

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

सरकार मनरेगा को निरस्त कर ला सकती है नया ग्रामीण रोजगार कानून

Nationalist Bharat Bureau

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने वोटर लिस्ट घोटाला के साथ उम्र घोटाला भी किया है, चुनाव आयोग चुप क्यों है, कब कार्रवाई होगी : तेजस्वी प्रसाद यादव

Leave a Comment