Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH नर्सों की हड़ताल की चेतावनी

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की आशंका गहराने लगी है। अस्पताल में कार्यरत नर्सों ने वेतन कटौती और छुट्टियां रद्द किए जाने के विरोध में शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। नर्सों ने अस्पताल परिसर में जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 31 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी।

PMCH की नर्स वीथिका विश्वास ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत करीब 415 नर्सों के वेतन में अचानक कटौती कर दी गई है। उनका आरोप है कि बीते चार दिनों से नर्सें अपनी समस्याओं को लेकर अस्पताल प्रशासन और अधीक्षक से मिलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है, जिससे नर्सों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

नर्सों का कहना है कि छठ महापर्व समेत अन्य सरकारी छुट्टियों के दौरान उन्हें अवकाश दिया गया था, लेकिन बाद में विभाग की ओर से इन छुट्टियों को रद्द कर दिया गया। इसकी जानकारी उन्हें ड्यूटी पर लौटने के बाद मिली। छुट्टियां रद्द होने और वेतन कटौती से आक्रोशित नर्सों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से हस्तक्षेप की मांग की है। फिलहाल PMCH प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

 

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

भोपाल में दो एसयूवी भिड़ीं, चार की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत, ED चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान से इनकार

Nationalist Bharat Bureau

IMD की बड़ी भविष्यवाणी: अक्टूबर में होगी सामान्य से अधिक बारिश, किसानों और राज्यों को सतर्क रहने की सलाह

Nationalist Bharat Bureau

सुपौल में पैनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

लोगों ने मोदी और नीतीश कुमार के कार्यों में विश्वास जताया है:नित्यानंद राय

Nationalist Bharat Bureau

पटना नगर निगम चुनाव में वार्ड स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित किया जाएगा:शशिरंजन यादव

Nationalist Bharat Bureau

राजद ने बनाई प्रवक्ताओं की टीम,2 राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी

तेजस्वी यादव का बड़ा एक्शन – भोजपुरी गायकों को कानूनी नोटिस

Nationalist Bharat Bureau

Arvind Kejriwal Bail News:केजरीवाल जेल में रहेंगे या फिर जेल से बाहर आएंगे

Leave a Comment