Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

क्या गिर जाएगी महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ? एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ……

महाराष्ट्र में शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन  सरकार के गठन के साथ ही अनिश्चिताओं का दौर शुरू हो गया था। इस गठबंधन की सरकार पर उस वक्त से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नजर थी और समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र की मोदी सरकार और गृहमंत्री अमित शाह के इशारों पर महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार को गिराने के कई प्रयास किए गए लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। अब ताजा खबर यह है कि महाराष्ट्र की सरकार के एक कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ गुजरात में ठहरे हैं। इनमें शिवसेना के 15 विधायक शामिल हैं, जबकि निर्दलीय और छोटी पार्टियों के 10 विधायक हैं।खबरों के अनुसार नेताजी राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं लेकिन राज्य के ही शिवसेना के कद्दावर लीडर संजय रावत का बयान है कि सब कुछ ठीक-ठाक है और मंत्री जी से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बातचीत लगातार जारी है।महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल आ गया है. शिवसेना के सीनियर नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे कई विधायकों को लेकर गुजरात जा उड़े हैं. उन्होंने ऐसा महाराष्ट्र MLC चुनाव में की गई क्रॉस वोटिंग के बाद किया। इस क्रॉस वोटिंग का फायदा बीजेपी को मिला था।फिलहाल शिंदे के साथ ये विधायक सूरत के एक होटल में रुके हुए हैं। इन विधायकों की लिस्ट अब सामने आ गई है.एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात पहुंचने वाले नेताओं में महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री, शिंदे के बेटे भी शामिल हैं. एक निर्दलीय विधायक का नाम भी आया है।

एकनाथ शिंदे के साथ कौन-कौन विधायक गुजरात गया?
प्रकाश सर्वे,महेश शिंदे,संजय शिंदे,संजय बंगारी,अब्दुल सत्तार (मंत्री),ज्ञानेश्वर चौगुले,शंभूराज देसाई (मंत्री),भारत गोगावाले, संजय राठौड,डॉ संजय रायमुलकरी,तानाजी सावंत (पूर्व मंत्री), निर्दलीय विधायक चंद्रकांत पाटिल,सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे के बेटे)

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट गहरा गया है
सूत्रों के मुताबिक राज्य के कद्दावर मंत्री एकनाथ शिंदे 25 विधायकों के साथ गुजरात चले गए हैं। इनमें शिवसेना के 15 विधायक शामिल हैं, जबकि निर्दलीय और छोटी पार्टियों के 10 विधायक हैं। शिवसेना में लगातार हो रही उपेक्षा से शिंदे नाराज हैं। वे सोमवार शाम से ही मुख्यमंत्री उद्धव का फोन भी नहीं उठा रहे हैं। हालांकि, संजय राउत ने दावा किया है कि शिंदे से संपर्क हो गया है ।संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र में कोई भूकंप नहीं आएगा राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई भूकंप नहीं आएगा। कुछ विधायकों को गुमराह किया गया है, जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि सूरत में जो विधायक हैं, उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है। राउत ने कहा कि सबकी घेराबंदी कर दी गई है। सभी विधायक आना चाहते हैं और वे हर संघर्ष में शिवसेना के साथ रहे हैं ।

सूरत के ली मेरिडियन होटल में रुके हैं सभी विधायक
दैनिक भास्कर को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी विधायक सूरत के ली मेरिडियन होटल में रुके हैं। सभी विधायक दोपहर 12 प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ी घोषणा कर सकते हैं। वे दोपहर 2 बजे होटल से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। विधायकों को सूरत लाने में भाजपा के दो बड़े दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

महाराष्ट्र MLC चुनाव में उद्धव सरकार को लगा था झटका
बता दें कि कल महाराष्ट्र MLC चुनाव के नतीजे आए थे. इसमें महाविकास अघाड़ी सरकार को झटका लगा था. विधान परिषद चुनाव में छह में से अघाड़ी के सिर्फ 5 उमीदवार चुन कर आए हैं, वही बीजेपी के पांचों उम्मीदवार जीत गए. महाराष्ट्र में विधान विधान परिषद चुनाव में 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार मैदान में थे. दसवें सीट पर कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के बीच संघर्ष देखने को मिला, जिसमें भाई जगताप को जीत मिली और चंद्रकांत हंडोरे हार गए.

इमरान प्रतापगढ़ी को बनाया गया काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का चैयरमैन

Nationalist Bharat Bureau

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने वोटर लिस्ट घोटाला के साथ उम्र घोटाला भी किया है, चुनाव आयोग चुप क्यों है, कब कार्रवाई होगी : तेजस्वी प्रसाद यादव

LOKSABHA ELECTION 2024:उद्धव ठाकरे के लिए खुले हैं BJP के दरवाजे…, उपमुख्यमंत्री ने दिया गठबंधन का ऑफर

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिम बंगाल में गरीबों से ‘लूटा गया’ और ED द्वारा कुर्क किया गया धन उन्हें वापस मिलेगा: पीएम मोदी

बिहार बोर्ड ने जारी की 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा तिथियां, देखें पूरा शेड्यूल

Nationalist Bharat Bureau

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

आयरन और स्टील उद्योग विभाग धरती को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा:आरसीपी सिंह

Nationalist Bharat Bureau

नेपाल विमान हादसा : गाज़ीपुर के 4 मृतकों के शवों की पहचान करने में नाकाम रहे परिजन

cradmin

महिला रोजगार योजना: 31 दिसंबर अंतिम तारीख

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर नीतीश सरकार पर साधा निशाना गिनवई अपराधों की लिस्ट

Leave a Comment