Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गुजरात के साणंद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका में दो गुटों के बीच हुए पथराव के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। टकराव बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति बिगड़ते देख गुजरात पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात से शुरू हुआ विवाद मंगलवार सुबह फिर भड़क उठा, जब गांव के एक हिस्से में आगजनी की घटना भी सामने आई। सोशल मीडिया पर पथराव से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं।

पुलिस ने इस मामले में ड्रोन की मदद से खेतों में छिपे आरोपियों की पहचान की और अब तक कुल 42 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल शांति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहता।

 

 

नीतीश सरकार का फैसला – शराबबंदी कानून नहीं हटेगा, मंत्री ने साफ किया प्लान

Nationalist Bharat Bureau

जयपुर में ‘ऑनर रन’ मैराथन को सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

राजद से MLC उम्मीदवारों का ऐलान, भाकपा माले प्रत्याशी भी शामिल

सुपौल में गल्ला व्यवसायी को अपराधियों ने मारी चार गोलियाँ, इलाके में दहशत

Nationalist Bharat Bureau

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

Nationalist Bharat Bureau

चारा घोटाला:एक और केस में लालू यादव दोषी क़रार,21 को होगा सज़ा का एलान

Nationalist Bharat Bureau

ज़ी न्यूज़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्स अथॉरिटी पहुंचा कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग

Nationalist Bharat Bureau

गोवा जाने के लिए मुंबई से निकली वन्‍दे भारत ट्रेन भटक गई रास्‍ता

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में जारी NDTV वर्ल्ड समिट 2025: वैश्विक नेताओं ने साझा किए नए युग के विचार

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

Leave a Comment