Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

स्पेशल ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटी, बड़ा हादसा टला; यात्रियों में हड़कंप

Special train splits into two parts near Kariasath station Bihar passengers panic

बिहार के आरा-पटना-DDU रेलखंड पर शुक्रवार को बड़ा रेल हादसा टल गया, जब दानापुर से बेंगलुरु जा रही 03241 स्पेशल ट्रेन कारीसाथ स्टेशन के पास अचानक दो हिस्सों में बंट गई। तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन में हुए इस तकनीकी हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई, लेकिन घटना ने रेलवे सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए।

जानकारी के मुताबिक, आरा स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन पूरी रफ्तार के साथ बक्सर की ओर बढ़ रही थी। तभी कारीसाथ स्टेशन के पास कपलिंग टूट जाने या तकनीकी खामी के कारण इंजन और आगे की बोगियां काफी दूर निकल गईं, जबकि पीछे की बोगियां ट्रैक पर ही छूट गईं। कुछ देर बाद इंजन को वापस लाकर बोगियों से जोड़ा गया। अचानक हुए इस हादसे ने यात्रियों में भय का माहौल पैदा कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में अफरा-तफरी मच गई। वरीय अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग और तकनीकी टीमें मौके पर रवाना हो गईं। हादसे के चलते अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे कई ट्रेनें अलग-अलग स्थानों पर रुक गईं। रेलवे टीम परिचालन बहाल करने और तकनीकी खामी की जांच में जुटी है।

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM उम्मीदवार — कांग्रेस ने दिया समर्थन

Bihar Vidhansabha : मात्र 22 मिनट ही चला शीतकालीन सत्र का पहला दिन

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में पुलिस पिकेट्स की स्थापना: अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

EVM पर जनता का भरोसा, राहुल गांधी को BJP ने बताया करारा तमाचा

गिरिराज सिंह बताएं कि बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं दिया,और बिहार हर मामलों में फिसड्डी राज्य क्यों है :एजाज अहमद

लालू को सज़ा सुनाने वाले 59 साल के जज ने 50 साल की वकील और भाजपा नेत्री से रचाई शादी

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एकता की शपथ’ दिलाई, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

छह समुदायों को एसटी दर्जे पर असम कैबिनेट की बड़ी मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

मेरी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी

Nationalist Bharat Bureau

फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment