Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित

नयी दिल्ली, 26 अगस्त  भारत की जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शनिवार को ‘आपदा मित्र’ योजना के तहत जन भागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के दौरान, आपातकालीन स्थिति में मदद करने वाले ‘आपदा मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

इस समारोह की मुख्य अतिथि मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह जी 20 जनभागीदारी कार्यक्रम की भावना के

अनुरूप है। विश्व भर में दिन-ब-दिन प्राकृतिक आपदा के खतरे बढ़ रहे हैं। इसलिए आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियों को और अधिक मजबूत करना जरूरी है। एनडीएमए ने आपदा मित्र’ योजना के माध्यम से करीब 350 ऐसे जिलों में लगभग एक लाख स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है, जहां बाढ़, चक्रवाती तूफान, भूस्खलन तथा भूकंपों जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। यह पहल आपदा जोखिम में कमी के लिए देशभर में स्वयंसेवा की संस्कृति को बढ़ावा देती है। ”

इस कार्यक्रम में एनडीएमए के अलावा, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) तथा स्वयं-सहायता समूहों एवं गऊ संबंधी उत्पादों के लिए समर्पित सहकारिता सोसायटी गौ समग्र’ की भी भागीदारी रही।

मशहूर अभिनेता असरानी का 20 अक्टूबर 2025 को मुंबई में निधन

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से पदयात्रा कर जुड़ा पूरा बिहार

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा में वीबी-जी-राम-जी विधेयक पास

Nationalist Bharat Bureau

जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, इतिहास रचते हुए ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

पटना जंक्शन गोलंबर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा गायब!काँग्रेस ने लगाया साज़िश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

हिमंत बिस्वा सरमा ने आज़ाद हिंद फौज और उसके वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

पटना फोरलेन पर कोहरे का कहर, कई वाहन आपस में भिड़े

पटना यूनिवर्सिटी में जमकर हुआ बवाल

Nationalist Bharat Bureau

कार्तिक पूर्णिमा: बिहार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा में सटोगे तो आरक्षण से कटोगे:राजद

Leave a Comment