Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने थामा RJD का हाथ, बोले – बदलाव अब जरूरी है, बिहार के युवाओं को देना होगा नया रास्ता

बिहार की सियासत में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण की। पटना में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में खेसारी ने पार्टी जॉइन की। इस मौके पर खेसारी ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और वे इस परिवर्तन की लड़ाई में तेजस्वी यादव के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि “आज बिहार के नौजवान पलायन करने को मजबूर हैं, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सुधार की जरूरत है, इसलिए अब जनता के बीच जाकर असली मुद्दों पर बात होगी।”

कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने खेसारी लाल यादव का स्वागत करते हुए कहा कि “खेसारी जी ने हमेशा बिहार की मिट्टी की खुशबू को दुनिया तक पहुंचाया है, अब वो समाज और राज्य के लिए काम करेंगे।” खेसारी ने कहा कि वे किसी पद या टिकट की राजनीति नहीं कर रहे, बल्कि जनता की आवाज़ बनने आए हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में आज भी किसान, मजदूर और युवा हाशिए पर हैं, और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं अब भी लोगों की पहुंच से दूर हैं। RJD में शामिल होकर उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद राजनीति में ईमानदारी और जनसेवा के रास्ते पर चलना है।

खेसारी लाल यादव के RJD में शामिल होने के राजनीतिक मायने भी गहरे हैं। भोजपुरी सिनेमा और उत्तर बिहार में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी को उम्मीद है कि इससे युवा और प्रवासी वोटरों पर सीधा असर पड़ेगा। चुनावी मौसम में यह कदम RJD के लिए एक बड़ा “मोरल बूस्ट” माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विरोधी दलों में हलचल तेज़ हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि खेसारी का एंट्री RJD को सोशल मीडिया और जनसमर्थन के स्तर पर मजबूती दे सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि खेसारी लाल यादव मनोरंजन के मंच से निकलकर राजनीति के इस नए सफर में कितनी दूर तक अपनी पहचान बनाए रखते हैं।

तीन महीने का बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार

Nationalist Bharat Bureau

Ratan Tata: रतन टाटा ने तबीयत बिगड़ने की खबर को अफवाह बताया, बोले- दावें निराधार हैं

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को सरकार से मिला सुरक्षाकर्मी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये: राजा

एनसीपी अजीत पवार गुट को मान्यता मिलने पर बांटी गई मिठाईयां

पहले दिन विधानसभा में तेजस्वी का नया रूप, रामकृपाल यादव को गले लगाकर दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी, पाक नौसेना सीमित रहने को मजबूर: नौसेना प्रमुख

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

अग्निपथ योजना पर सरकार के समर्थन में उतरी लोक गायिका मालिनी अवस्थी,समर्थकों ने ही लगाई क्लास

Nationalist Bharat Bureau

वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए शिवहर कांग्रेस ने झोंकी ताक़त,15 जगहों पर बनाया गया पॉइंट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment