Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार में वक्फ संपत्ति सुरक्षित हैः इरशाद अली आज़ाद

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने वक्फ संपत्ति के संरक्षण के लिए जो कदम उठाए हैं उसका बड़ा फायदा हुआ है। इससे न केवल वक्फ संपत्तियों के विकास में मदद मिल रही है बल्कि इन्हें गैरकानूनी कब्जों से छुड़ाया भी जा रहा है। ये बातें बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद ने आज मीडिया से बातचीत में कहीं। श्री आज़ाद ने कहा कि 2013 में संशोधित वक्फ अधिनियम 1995 बिहार में लागू है। इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने लागू किया है और इसके तहत सैकड़ों एकड़ जमीन अब तक अतिक्रमण और गैरकानूनी खरीद बिक्री से छुड़ाई जा चुकी हैं।इरशाद अली आज़ाद ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव को वक्फ सर्वेक्षण आयुक्त बनाया। इसके साथ ही सभी समाहर्ता को अतिरिक्त वक्फ सर्वेक्षण आयुक्त बनाया गया और भूमि सुधार उपसमाहर्ता को सहायक वक्फ सर्वेक्षण आयुक्त बनाया गया।इससे वक्फ की संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही इसको अवैध क्रय विक्रय एवं अतिक्रमण मुक्त कराने में आसानी हो रही है।बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद ने 2013 में संशोधित वक्फ अधिनियम 1995 का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कानून के तहत वक्फ की संपत्ति को बोर्ड की पूर्वानुमति के बिना बिक्री, दान, बदलैन एवं गिरवी या हस्तान्तरण पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसा करने वाले के विरुद्ध वक्फ अधिनियम (संशोधित) 2013 के तहत आपराधिक मामला चलाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सामाजिक एवं धार्मिक कामों के लिए स्थाई रूप से दी गई संपत्ति वक्फ की श्रेणी में आती है। यतीमखाना, मदरसा, मस्जिद, कब्रिस्तान, दरगाह, मज़ार, खानकाह, इमामबाड़ा तथा करबला आदि सब वक्फ संपत्ति है।जदयू नेता इरशाद अली आज़ाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में वक्फ अधिनियम 1995 को लागू करते हुए पुलिस को भी विशेष ट्रेनिंग दिलवाई। इसी के तहत सभी पुलिस थानों में प्राथमिकि दर्ज की जाती है। इरशाद अली आज़ाद ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को वक्फ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी, जल जीवन हरियाली और समाज के सभी वर्गों के विकास एवं कल्याण के कामों में बिहार जिस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देशभर में अग्रणि है, उसी प्रकार वक्फ संपत्ति की सुरक्षा और संरक्षण के मामले में भी यह सबसे आगे है।

मीना सिंह – विशाल सिंह बीजेपी में शामिल,पटना में 10 हजार लोग बने गवाह

वित्त रहित शिक्षकों के लिए समिति गठित, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों का होगा कायाकल्प

Nationalist Bharat Bureau

नहीं रहेगा गाँधी मैदान का सरकारी बस स्टैंड,बनेगा शानदार होटल

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर,तेजस्वी यादव को बताया जंगलराज रिटर्न का नायक

Nationalist Bharat Bureau

KVS Admission 2022-23: केंद्रीय विद्यालय ने कक्षा 1 के लिए रीवाइज्ड शेड्यूल जारी।यहां है पूरी जानकारी

कंबल वितरण में अव्यवस्था, नाराज भीड़ ने विधायक को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

छह समुदायों को एसटी दर्जे पर असम कैबिनेट की बड़ी मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

मिथिलावासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण

अपने पदकों को गंगा में प्रवाहित करेगी महिला पहलवान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment