Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

तेजस्वी यादव बने नेता प्रतिपक्ष, राजद-कांग्रेस ने लगाई मुहर

Tejashwi Yadav elected Leader of Opposition in Bihar Assembly

पटना: बिहार में महागठबंधन ने विधानसभा के आगामी सत्र के लिए अपनी रणनीति तय कर दी है। राजद-कांग्रेस सहित सभी सहयोगी दलों की बैठक में सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी दलों ने एकजुट होकर मजबूत और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बेरोजगारी और जनता से जुड़े वादों पर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे।

वहीं, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने विधायक दल की बैठक के बाद बताया कि 1 दिसंबर को शपथ ग्रहण और 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण और विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता रहेगा और पूरे सत्र में जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा। विपक्षी नेताओं ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनादेश के साथ ‘खेला’ हुआ है और समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा।

कांग्रेस विधायकों के दिल्ली में होने और टूट की अफवाहों को भी नेताओं ने खारिज किया। समीर कुमार सिंह ने कहा कि कुछ विधायकों को आधिकारिक कार्य से दिल्ली बुलाया गया था और महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि विपक्ष संख्या बल की नहीं, बल्कि सिद्धांतों की लड़ाई लड़ रहा है। साथ ही कानून व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को लगातार घेरा जाएगा, ताकि जनता से किए गए वादों को पूरा कराया जा सके।

“जाति सिर्फ़ दो ही हैं- अमीर व गरीब!”ऐसा प्रवचन देने वाले महानुभाव भी हार कर जातिगत जनगणना पर सहमति जताने बैठे थे!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

AP EAPCET Result 2023 Out: ईएएमसीईटी का रिजल्ट जारी हुआ

तेजप्रताप का मोदी पर तंज,दोगली सीरत से कैसे अपनी सूरत मिलाते हो।

वैदिक मंत्रों के बीच संजय सिंह ने PHED विभाग का पदभार संभाला, भ्रष्टाचार पर सख्ती का एलान

Nationalist Bharat Bureau

यूथ आइकॉन निशिकांत सिन्हा ने बनाई जन आशीर्वाद पार्टी

Bihar News : 62 साल के पूर्व विधायक ने 25 साल की युवती से रचाई दूसरी शादी

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

राजस्व विभाग सख्त, VLE की बैठकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment