Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

लखीसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Lakhisarai police recover semi-made weapons and machines from illegal gun factory

लखीसराय: जिले में अपराध पर नकेल कसने के प्रयास में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में संचालित एक अंतरजिला मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पटना एसटीएफ, डीआईयू और सूर्यगढ़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान 30 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल, 30 बैरल और हथियार निर्माण से जुड़े कई उपकरण जब्त किए। पुलिस ने मौके से मुंगेर निवासी मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया, जिसका आपराधिक इतिहास पहले से रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। रफीक की निशानदेही पर टीम ने जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में दूसरी बड़ी छापेमारी की, जहां से इस हथियार सिंडिकेट के दूसरे आरोपी मोहम्मद रूस्तम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। यहां से पुलिस ने लेथ मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडर और अन्य उपकरण भी बरामद किए, जिनका उपयोग अवैध हथियार बनाने में किया जाता था।

पुलिस ने बताया कि बरामद हथियारों और उपकरणों से स्पष्ट है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और इसे इंटर-डिस्ट्रिक्ट स्तर पर संचालित किया जा रहा था। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष भगवान राम और सशस्त्र बलों की भूमिका अहम रही।

आदर्श नगर अग्निकांड में पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

Nationalist Bharat Bureau

1 जनवरी से क्रेडिट स्कोर से UPI तक बदल जाएंगे 7 बड़े नियम

Nationalist Bharat Bureau

बेलसंड में बवाल:11 गिरफ्तार,74 नामजद,डेढ़ सौ अज्ञात पर केस

पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर

अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र से मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा: मिशन 2025 की रणनीति पर मंथन, भाजपा में नई ऊर्जा भरने की तैयारी

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के नए पदाधिकारियों की घोषणा,फ़ाहीमा खातून बनी अल्पसंख्यक महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

सुपौल में गल्ला व्यवसायी को अपराधियों ने मारी चार गोलियाँ, इलाके में दहशत

Nationalist Bharat Bureau

अरावली पहाड़ियों के लिए मोदी सरकार का ‘डेथ वारंट—सोनिया गांधी

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात,मांगों का ज्ञापन सौंपा

Leave a Comment