Nationalist Bharat
Other
Nawada police arrests two accused in youth murder case within 24 hours

नवादा: नेमदारगंज थाना क्षेत्र के डेरमा मुसहरी गांव में युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। 27 नवंबर 2025 को गांव से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एसडीपीओ रजौली की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई। त्वरित जांच में पता चला कि मृतक को पुराने जमीनी विवाद के कारण घर से बुलाकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने 28 नवंबर को इस मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हाई यादव और रामजतन यादव उर्फ छोटे के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ में हत्या का कारण स्पष्ट हो गया। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की खोज जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

औरत कोई रिमोट या चाभी वाला खिलौना नहीं

नियमितीकरण और प्रति माह नियमित वेतन का भुगतान हेतु विशेष सर्वेक्षण अमीन संघ द्वारा जारी आंदोलन का महासंघ गोप गुट ने किया समर्थन

बाकी सब छोड़ो पहले ये बताओ तुम तिहाड़ जेल क्यों गए थे!

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में अगले पांच दिनों तक ठंड, घने कोहरे से राहत के कोई आसार नहीं

गॉधी जी का आख़िरी अनशन

नैतिकता खो चुकी बिहार सरकार, सूबे की जनता से माफी मांगे:आप

Nationalist Bharat Bureau

अदाणी ने दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए फ्रांस के ऊर्जा सुपरमेजर टोटल एनर्जीज के साथ मिलाया हाथ

बैरिया बस स्टैंड में तैयार ड्राइवर डोरमेट्री अब तक चालू नहीं

यूपी में आशाओं पर पुलिसिया दमन के खिलाफ पटना में भी बुलंद हुई आवाज़,योगी सरकार के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: वित्त मंत्रालय का कर्मचारी ‘वर्गीकृत सूचना लीक करने’ के आरोप में गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment