Nationalist Bharat
Other

महागठबंधन को मिल रहा है अपार जन समर्थन:शशि यादव

  • माले प्रत्याशी शशि यादव ने रविवार को अनिसाबाद और पटेल नगर में चुनाव के संचालन हेतु कार्यालय का उद्घाटन किया
  • जगह जगह आम नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की
  • आगामी 3 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आशीर्वाद मांगा।

 

पटना:चुनावी गहमागहमी के बीच 118 दीघा विधानसभा में प्रत्याशियों के सघन चुनावी दौर अपने चरम पर हैं।इसी सिलसिले में माले प्रत्याशी शशि यादव ने आज अपने क्षेत्र में कई चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया साथ ही अपने समर्थकों के संग जनसम्पर्क करके लोगों से आशीर्वाद भी मांगा।माले प्रत्याशी शशि यादव ने रविवार को अनिसाबाद,पटेल नगर में चुनाव के संचालन हेतु कार्यालय का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने जगह जगह आम नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की और आगामी 3 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आशीर्वाद मांगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन महागठबंधन के पक्ष में आना शुरू हो गया है।दीघा विधानसभा का एक ही नारा,बटन दबाओ तीन तारा!बताते चलें कि इस विधानसभा सीट पर यादव राजपूत, कोइरी, भूमिहार, ब्राह्मण, कुर्मी अहम भूमिका में हैं।साथ ही महिला वोटरों की भूमिका भी अहम मानी जाती है।शायद इसीलिए माले ने शशि यादव को प्रत्यशी घोषित किया है।उल्लेखनीय है कि दीघा विधानसभा सीट  2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई।2010 में इस सीट पर पहली बार विधानसभा चुनाव हुए और ये JDU के खाते में गई, लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में BJP ने इस सीट को JDU से छीन लिया था।2015 के चुनाव में यहां से BJP के संजीव चौरसिया ने JDU के राजीव रंजन प्रसाद को 24,779 वोटों से हराया था।2015 में माले से रणविजय और 2010 में अनिता सिन्हा उम्मीदवार थे।

लोजपा प्रत्याशी गुड्डी देवी का जनसम्पर्क जारी

‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम में हिन्दी साहित्य की भूमिका’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

Nationalist Bharat Bureau

SBI बैंक कब बिकेगा?

जिला पदाधिकारी द्वारा रुनीसैदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ‎

Nationalist Bharat Bureau

भक्त अलग परेशान है कि ऐसी कौन सी कमी रह गई थी स्वागत में

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा में एक भी निर्वाचित मुस्लिम विधायक या सांसद न होना लोकतंत्र की नैतिकता पर सवाल

दानापुर के सबरी नगर झुग्गी बस्ती में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

आरामदायक वस्त्र क्या सिर्फ़ पुरुषों की ज़रूरत है?

Nationalist Bharat Bureau

कड़ाके की ठंड के बीच आज नैनीताल से भी ठंडी दिल्ली; ट्रेन और फ्लाइट यात्रा प्रभावित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment