Nationalist Bharat
Other

जनहित के मुद्दे उठाने से नीतीश परेशान,तेजस्वी को दिलवा रहे हैं गालियाँ:राबड़ी देवी

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेत्री राबड़ी देवी ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के ज़रिए कटाक्ष करके बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है।राबड़ी ने अपने ट्वीट में अपने बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जहां योद्धा के तौर पर पेश किया वहीं सत्ताधारी दल और उसके मुखिया को नाकाम भी बताया।

 

पटना:मातृ दिवस (Mothers Day) के मौके पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेत्री राबड़ी देवी ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के ज़रिए कटाक्ष करके बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है।राबड़ी ने अपने ट्वीट में अपने बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जहां योद्धा के तौर पर पेश किया वहीं सत्ताधारी दल और उसके मुखिया को नाकाम भी बताया।राबड़ी देवी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि युवा तेजस्वी ने 15 वर्षों की थकाऊ, उबाऊ व बिकाऊ बिहार सरकार की नाकामियों को जनहित मे इतनी प्रखरता से उठाया है कि CM बौखला गए है। इनकी विफलता का आलम यह है कि NDA के तीनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के अलावा प्रतिदिन 4-4 मंत्री और प्रवक्ता से असंसदीय गालियाँ दिलवाते है लेकिन नेता प्रतिपक्ष से फिर भी नहीं लड़ पा रहे है।इससे पहले भी लॉकडाउन में गरीब श्रमिकों की वापसी व उनके हित में खर्च को नाकाफी मानते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट किया था जिसने उन्‍होंने नीतीश सरकार द्वारा विज्ञापन पर खर्च के संबंध में मीडिया की एक खबर का हवाला देते हुए लिखा कि सरकारी खजाने में जमा गरीबों का पैसा गरीबों पर खर्च करने में बिहार सरकार को इतना ज़ोर पड़ रहा है माने अपने बाप-दादा की जायदाद बेचकर खर्च कर रहे हैं। आगे राबड़ी ने तंज़ किया कि चेहरा चमकाने के लिए 500 करोड़ की विज्ञापन रूपी फेयर एंड लवली खरीदते वक्‍त नहीं क्यों सोचते?

अंजुमन ख़ादिम उल-इस्लाम के निज़ाम को दुरुस्त करने की ज़रूरत:इरशाद अली आज़ाद

NDA के 202 विधायकों में सवर्णों की बढ़त, ओबीसी और ईबीसी पिछड़े

Nationalist Bharat Bureau

मोदी ने की घोषणा : GST के तहत करदाताओं के लिए किये गए विभिन्न राहत उपाय

ऑस्ट्रेलिया पाँचवीं बार बना महिला वर्ल्ड टी-20 का बादशाह

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव लालू यादव के राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित

यूपी में आशाओं पर पुलिसिया दमन के खिलाफ पटना में भी बुलंद हुई आवाज़,योगी सरकार के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

समाचार पत्र में न्यूज़ प्रकाशित करने पर पत्रकार पर कांता से जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

प्रदेश में अब और भी महंगा होगा नया बिजली कनेक्शन लेना

cradmin

मुंबई के शोरगुल को कम करने के लिए ‘नो हॉर्न प्लीज’, सुमैरा अब्दुलाली से जानें ये क्यों जरूरी?

योगी निकले काशी में रात्रि भ्रमण पर, रैन बसेरों में बांटे कम्बल, अधिकारीयों को दिए निर्देश

cradmin

Leave a Comment