Nationalist Bharat
Other

यूबीआई” यूनाइटेड बाय इंक द्वारा “सृजन संगम” कार्यक्रम का आयोजन

 

मलेशिया में भारी सफलता के बाद, “यूबीआई” यूनाइटेड बाय इंक®️  द्वारा “सृजन संगम”  कार्यक्रम  का  आयोजन भारत में पहली बार ४ जून को  वाशी के नवी मुंबई स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एनएमएसए) के सिल्वर जुबली डाइनिंग हाल में संपन्न हुआ। 

 

यूनाइटेड बाय इंक®️ (यूबीआई)- रचनात्मक कलाकारों को  जोड़ने वाला एक वैश्विक मंच है।  मंच का उद्देश्य रचनाकारों को उनके लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद करना है।

 

गत पाँच वर्षों से अपने विभिन्न कार्यक्रमों, ऑनलाइन ओपन माइक,कार्यशालाओं, एवं ऑनलाइन स्पर्धाओं आदि के माध्यम से साहित्यिक सृजन हेतु यह संस्था कार्यरत है।

 नवोदित एवं स्थापित सभी लेखकों, कवियों, कहानीकारों, चित्रकारों, फोटोग्राफरों, गायकों, नर्तकों तथा अभिनेताओं तथा रंगमंच कर्मियों को जोड़ने  वाला UBI एक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय है जिसकी स्थापना श्रीमती  सपना शिवानी

केकरे जी ने जो स्वयं एक लेखिका एवं कवि हैं, उनके द्वारा 2 फरवरी 2018 को

की गई थी। 

 

अनेक कलाकार जो अब तक केवल आभासी पटल

के माध्यम से एक दूसरे से परिचित थे, आज पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिले। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विख्यात कवियत्री श्रीमती चित्रा देसाई जी रहीं।

अपनी कविताओं के मोहपाश में बाँध कर उन्होंने  शब्दों के युद्ध अयोध्या से लेकर धरा के विराट हृदय की बात कह कर पाठकों के दिलों को झकझोर दिया। 

 विशेष अतिथि श्रीमती निहारिका मिश्रा जी एवं श्रीमती कामेश्वरी कुलकर्णी थीं। समस्त विशिष्ट अतिथियों द्वारा  दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम उद्घाटित  हुआ। सर्वप्रथम 

श्रीमती देवश्री दासगुप्ता के मधुर स्वरों में सरस्वती वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। 

 

वयोवृद्ध उर्दू शायर सुरजीत सिंह जी (पुणे)   की पुस्तक ‘ खुशबू ‘ द्वितीय संस्करण, डॉ. सुजाता चैटर्जी की अंग्रेजी काव्य पुस्तिका ‘ Wind Chimes ‘  एवं यू बी आई संस्थापिका श्रीमती सपना शिवानी केकरे द्वारा संकलित तथा श्रीमती दिव्या वेंकटेश्वरन  द्वारा संपादित अंग्रेजी कहानी संग्रह ‘ Health warriors and survivors ‘ का विमोचन संपन्न हुआ।

 

नौ साल के ऋषभ कुमार का काव्य पाठ, श्री. सुरजीत सिंह जी, सौ. निहारिका मिश्रा जी, सौ. कामेश्वरी जी, डॉ. सुजाता चैटर्जी काव्य पाठ, श्री राहुल जोशी जी का गायन  तथा  पिचहत्तर वर्ष की मीना सक्सेना जी द्वारा घूमर नृत्य प्रस्तुति शाम के आकर्षण रहे। सभी वयोवृद्ध सदस्यों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सभी समर्पित एवं क्रियाशील सदस्य श्री श्याम सुन्दर शर्मा, डॉ. शुचि शुक्ला, श्री. पीयूष मानके, सौ. दिव्या वेंकटेश्वरन, सौ. कल्पना स्वामी, डॉ. एकता कौर सचदेवा, डॉ. अपर्णा प्रधान  को शाल श्री फल, मेडल, सम्मान चिन्ह तथा प्रमाणपत्र मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा

प्रदान करके गौरवान्वित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन भोपाल से आई डॉ शुचि शुक्ला ने किया। पर्यावरण संरक्षण करने वाली ग्रीन शॉपी एवं मानसिक सेहत पर कार्य करने वाली  बापू ट्रस्ट दोनों ngo को निशुल्क

स्टॉल  भी दिए गए। 

अंत में यू बी आई की विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा ओपन माइक के सहभागियों को प्रमाणपत्र तथा पदक प्रदान किए गए। आभार ज्ञापन संस्थापिका श्रीमती सपना केकरे जी ने किया।

अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: http://www.unitedbyink.org/ 

तीन दिवसीय अंतर ज़िला कबड्डी प्रतियोगिता समाप्त

आज कश्मीरी पंडितों के साथ वही हो रहा है जो 90 के दशक में हुआ था:केजरीवाल

गुजरात में इ व्हीकल की बिक्री ने बजाया डंका, देश सबसे अधिक इ व्हीकल बेचने वाला बना राज्य

नूर फ़ातिमा

खाद की बढती किमतों पर केंद्र सरकार से सब्सिडी देकर किसानों को राहत देने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

ऑस्ट्रेलिया पाँचवीं बार बना महिला वर्ल्ड टी-20 का बादशाह

Nationalist Bharat Bureau

स्वामी विवेकानंद को समर्पित जिला स्तरीय युवा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

cradmin

दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘राजा डोली लेके आजा’ की शूटिंग पूरी

UP सरकार के विज्ञापन की सोशल मीडिया में उड़ रही हैं खिल्लियां

Nationalist Bharat Bureau

विष्णु का वरदान: विष्णु को बेहद पसंद हैं ये 3 राशियां, जीवन में नहीं रहती चिंता

cradmin

Leave a Comment