Nationalist Bharat
Other

आज कश्मीरी पंडितों के साथ वही हो रहा है जो 90 के दशक में हुआ था:केजरीवाल

नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से एक बार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा है. इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडित दुखी हैं और उनकी एक ही मांग है कि उनको आतंकवादियों से सुरक्षा दी जाए. वे हिम्मत करके कश्मीर में बसे थे लेकिन उनके साथ वही हो रहा है जो 90 के दशक में हुआ था. उन्हें चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, घरों में घुसकर मारा जा रहा है.

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब वे इसका विरोध करते हैं तो उनकी अवाज़ को दबाया जाता है. इसी साल 16 कश्मीरी पंडितों को चुन-चुनकर मारा गया. कश्मीरी पंडित वापस कश्मीर में आना चाहते हैं. वह उनकी जन्मभूमी है लेकिन वे दूसरे राज्य में जाने को मजबूर हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले राहुल भट्ट की हत्या को लेकर केजरीवाल ने कहा था कि मेरी सरकार से गुजारिश है कि कश्मीरी पंडितो को वापस कश्मीर में बसाने के लिए जो भी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़े, जितना भी खर्च हो वो किया जाए, आतंकी समझ ले कि अगर उन्होंने कश्मीरी पंडितों की तरफ गलत इरादे से देखा भी तो उन्हें भारत बख्शेगा नहीं.

मोगा में 12 जनवरी को हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को मोगा पुलिस ने धरदबोचा

cradmin

इंडिया पोस्ट में बम्पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

ख़ुदाबख़्श खान

डब्ल्यूएचओ का डेटा और कांग्रेस का बेटा, दोनों गलत : भाजपा

अक्सर लड़के क्यों हो जाते हैं परीक्षा में फेल, क्या है इसका गर्ल फ्रेंड कनेक्शन,,जानिए पूरी कहानी….

संपत्ति कर संवर्धन अभियान के पहले दिन 108 नई संपत्तियां कर के दायरे में, निगम को मिले 27.90 लाख रुपये

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब पुलिस ने हमले की ताजा कोशिश नाकाम की, 3 को पकड़ा, लाइव आरपीजी जब्त

Nationalist Bharat Bureau

विष्णु का वरदान: विष्णु को बेहद पसंद हैं ये 3 राशियां, जीवन में नहीं रहती चिंता

cradmin

‘आजाद’ हुआ सीरिया

Nationalist Bharat Bureau

वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Leave a Comment