Nationalist Bharat
Other

बिहार सरकार के निशाने पर आए राजद सांसद ए डी सिंह

भूमिहार ब्राह्मण के हक़ की बात करने पर बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि एडी सिंह शपथ भूल गए क्या?ज्यादा जाति जाति बोलेंगे तो पड़ जाएंगे घनचक्कर में।शपथ लेते हैं जाति धर्म से ऊपर उठकर और अभी कर रहे हैं जाति की बातें।पीछे लग गए तो अयोग्य ही क़रार दिये जायेंगे।

 

पटना :चुनावी साल में आरोप प्रत्यारोप के बीच अब अप्रत्यक्ष रूप से धमकियों का खेल भी शुरू हो गया है।भूमिहार ब्राह्मणों की हक़ की आवाज़ उठाने के लिए बिहार के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ए डी सिंह बिहार सरकार के निशाने पर आ गए हैं।बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार से जब ये पूछा गया कि राजद के राज्यसभा सांसद ए डी सिंह बोल रहे हैं कि भाजपा में भूमिहारों की उपेक्षा हो रही है, राजद सवर्णों को 30 सीटें चुनाव लड़ने को देगा,जवाब में नीरज कुमार ने कहा कि एडी सिंह शपथ भूल गए क्या?ज्यादा जाति जाति बोलेंगे, तो पड़ जाएंगे घनचक्कर में।शपथ लेते हैं जाति धर्म से ऊपर उठकर और अभी कर रहे हैं जाति की बातें।पीछे लग गए तो अयोग्य ही क़रार दिये जायेंगे।लाइव सिटीज की रिपोर्ट के अनुसार नीरज कुमार ने सांसद पर प्रहार करते हुए कहा कि एडी सिंह को समझ लेना चाहिए कि बिहार में अब चुनाव जाति पर नहीं होता है।नीतीश कुमार का काम बोलता है। भ्रष्टाचारी का जमाना चला गया।नीरज कुमार ने 7 जून को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के दिन राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा थाली पीटकर विरोध किये जाने और मज़दूरों के दर्द को बयान किये जाने पर कहा कि जब राजद के सुप्रीमो लालू यादव ने ही थाली नहीं पीटा,तो दूसरों के थाली पीटने का क्या मोल।नीरज कुमार ने कोरोना काल में गरीबों,प्रवासियों और मज़दूरों की समस्या के सामने रैली करने के औचित्य पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है कि भाजपा और जदयू अपने किए गए काम के बारे में जनता को बता रही है। साथ में, कोरोना को लेकर जनता को जागृत भी कर रही है। चुनाव कब-कैसे होगा, तय करना चुनाव आयोग का काम है।चुनाव होगा तो सभी चुनाव लड़ेंगे, कोई हरि कीर्तन थोड़े न करेगा।बिहार में जीत तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को ही मिलेगी।

नए पोस्टर में रणबीर कपूर का बिंदास लुक वायरल

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

नीट यूजी 2023(NEET UG 2023) का रिजल्ट जारी, उत्तर प्रदेश टॉप पर

हरियाणा की शान सपना चौधरी की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर लाएंगे महेश भट्ट और विनय भारद्वाज

Nationalist Bharat Bureau

मछली पालन के क्षेत्र में जिले के किसान आत्मनिर्भर बनने की राह पर

पटना: बिहार में ठंड का प्रकोप, 10 जनवरी तक कई जिलों मे शीतलहर का अलर्ट

cradmin

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने किया केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर सुतिहारा का निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

शेयर बाजार में निवेश: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले 10 बातें जो आपको जाननी चाहिए

चमोली के ज्योर्तिमठ में सेना कैंप में लगी भीषण आग

शिक्षा मंत्री से निजी विद्यालयो को खोलने एवं आरटीई की लंबित राशि के भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment