Nationalist Bharat
Other

शिक्षा मंत्री से निजी विद्यालयो को खोलने एवं आरटीई की लंबित राशि के भुगतान की मांग

पटना: शमायल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने बिहार राज्य के नव मनोनीत शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को निजी विद्यालयों को पुनः संचालित करने एवं आरटीई के लंबित राशि के भुगतान हेतु बिहार राज्य के लाखों निजी विद्यालय संचालकों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की तरफ़ से ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बिहार के नव मनोनीत शिक्षा मंत्री को बिहार राज्य के लाखों निजी विद्यालयों में कार्यरत लाखों शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की दयनीय स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्र सरकार के द्वारा निर्गत
40-3/2020-DM-I(A) दिनांक 30 सितम्बर 2020 के कंडिका संख्या 1(a), 1(b), 1(c),1(d) एवं 1(f) के माध्यम से विद्यालयों को खोलने हेतु एवं उससे सम्बंधित नियमावली का वर्णन करते हुए कंडिका 1(e) पर ध्यान आकृष्ट कराया है।

साथ ही यह भी बताया की उक्त आदेश के तहत केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को दिशानिर्देश देते हुए हर राज्य में दिशानिर्देश जारी करने का आग्रह किया है। उपरोक्त पत्रांक के आलोक में राज्य सरकार के द्वारा इस विषय में अभी तक कोई भी दिशानिर्देश पारित नहीं किया गया है।शमायल अहमद ने यह भी बताया की वही राज्य के सभी संस्थान पूर्णतः कार्यरत हुए काफ़ी समय हो चुका है। कोरोना महामारी संक्रमण अब ना के बराबर हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी निजी विद्यालयों की वर्षों से लम्बित शिक्षा के अधिकार की राशि के आवंटन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी शिक्षा मंत्री के साथ साझा किया है एवं 2016-17, 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 के बकाया राशि को जल्द से जल्द बिहार राज्य के सभी ज़िलों में अवस्थित सभी निजी विद्यालयों को देने का सुझाव दिया है।

दुनिया भर में मास्क और सेनिटाइजर बाँटा जा रहा है जबकि भारत में मिल रहा है आधे घण्टे का भाषण

Nationalist Bharat Bureau

उत्तराखंड: कार्यकारिणी गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने हाईकमान को भेजी सूची

देश के लिए शहीद होने वाले बिहार के नौजवानों के परिजनों को एक करोड़ का सम्मान राशि दे बिहार सरकार:आप

तेजस्वी यादव लालू यादव के राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर शिमला में 16 योजना के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता

पटना में 28 नवंबर से शुरू होगी स्वचालित वाहन फिटनेस सेंटरों की बड़ी जांच

Nationalist Bharat Bureau

शतरंज में तेजी से महारत हासिल करने के लिए 10 कदम

अपने व्यवसाय के लिए मार्केटिंग रणनीति कैसे बनाएं । .

cradmin

किसानों के 27 सितम्बर के बन्द को सफल बनाने के लिए बैठक

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

Leave a Comment