Nationalist Bharat
Other

जिला पदाधिकारी द्वारा रुनीसैदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

सीतामढ़ी:जिला पदाधिकारी द्वारा रुनीसैदपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना से संबंधित आवेदन, शौचालय लाभुकों की प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त की समीक्षा की। एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों की शिकायत मिलने पर जिला पदाधिकारी ने सभी सीडीपीओ से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचल कार्यालय के अतिक्रमण पंजी, ऑनलाइन कार्य का रजिस्टर संधारित करने हेतु निर्देशित किया एवं आवेदन की तिथि से समय सीमा के अंदर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर भूमि उप समाहर्ता को जांच करने का निर्देश दिया। म्यूटेशन को लेकर संबंधित पदाधिकारी को ऑनलाइन करने के उपरांत समय सीमा के अंदर निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने सभी डाटाएंट्री ऑपरेटर से उनके कार्यों की समीक्षा की समीक्षा के क्रम में आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड आवेदनों की समीक्षा कर राशन कार्ड आवेदन देने में लंबित नहीं रहे यह सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में कुल प्राप्त आवेदनों एवं लाभार्थियों को प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त की समीक्षा की गई। साथ ही आवास योजना में लाभार्थी को पाए जाने वाली किस्तो की भी समीक्षा की गई। अंचल कार्यालय के कर्मियों से निरीक्षण क्रम में उन्होंने आपदा से संबंधित प्राप्त आवेदनों को तुरंत कार्रवाई करते हुए आश्रितों के अनुदान के लिए स्थल निरीक्षण करते हुए मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। प्रखंड में आरटीआई एवं लोक शिकायत में आदेश का अनुपालन समय पर करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बसीगत पर्चा, मापी पंजी, अतिक्रमण पंजी,की भी जांच की। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कार्यालय में उपस्थित शिकायतकर्ताओं को शिकायतों को सुना गया जिसमें शौचालय राशि, आवास योजना की राशि, वृद्धा पेंशन से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने आवेदन लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को देते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए करवाई प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में उपलब्ध कराएंगे।

तत्पश्चात जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा के सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जिले में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने रुन्नीसैदपुर प्रखंड के महिसार पंचायत में पहुंचकर वार्ड नंबर 2,5,6 के नल जल योजना के लिऐ बनी पानी टँकी की जांच की उन्होंने गांव में उपस्थित अन्य घरों में भी नल जल का कनेक्शन नियमित जल का संचालन, रख-रखाव,अतिरिक्त जल के लिए सोख्ता का निर्माण का जांच किया एवं ग्रामीणों से गांव में संचालित हर घर नल का जल योजना के बारे में फीडबैक लिया। पंचायत भ्रमण के क्रम में उन्होंने जन वितरण विक्रेताओं के बारे में राशन वितरण को लेकर वितरण की स्थिति, खाद्यान्न की गुणवत्ता, उपस्थित ग्रामीणों से मापतौल की सत्यता, राशन एवं किरासन तेल वितरण की स्तिथि का भी फीडबैक लिया। वही प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण शौचालय राशि भुगतान की स्थिति नल जल में काफी अनियमितता एवं शिकायत पर जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित विकास आयुक्त को जिला स्तरीय टीम गठित कर पूरे पंचायत में आवास योजना के लाभार्थी एवं आवास योजना में प्राप्त शिकायत नल जल योजना शौचालय एवं अन्य सभी योजनाओं को जांच करने हेतु निर्देशित किया वही प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पंचायत में कैंप लगाकर सरकार की सभी जनहित योजनाएं एवं अन्य योजनाओं से संबंधित मामलों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया गया जिसमें उन्होंने भवन, शौचालय, बिजली, सेविका सहायिका की उपस्थिति, संचालन की स्थिति की जाँच किया। महिसार पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत सड़क निर्माण का निरीक्षण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया जहां मिट्टी भराई में अनियमितता पाए जाने पर मनरेगा के चल रहे सभी कार्यों के जांच हेतु कार्यपालक अभियंता मनरेगा को निर्देशित किया एवं जांच प्रतिवेदन जिला मुख्यालय उपलब्ध कराने हेतु कहा साथ ही मनरेगा के तहत बने सामुदायिक शौचालय को चालू करने का निदेश दिया। साथ ही सुधीर कुमार झा ग्रामीण के यहां मनरेगा के तहत बने पशु सेड का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं हर घर तक पक्की गली नाली योजनाओं की गुणवत्ता जल निकासी की व्यवस्था की जांच की। एवं उपस्थित ग्रामीणों से सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। उक्त निरीक्षण में उप विकास आयुक्त विनय कुमार,ओएसडी प्रशांत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रुन्नीसैदपुर, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के साथ महिसार पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा, ढाका में हालात बिगड़े

Nationalist Bharat Bureau

144 करोड़ ख़र्च करके वर्चुअल रैली करेंगे अमित शाह,राजद ने किया कटाक्ष

Nationalist Bharat Bureau

New Excise Policy: पंजाब में नई सरकार का तोहफा, 40% तक सस्ती होने वाली है शराब

श्रम कानून में सुधार के खतरनाक साइड इफेक्ट

Nationalist Bharat Bureau

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का एसडीओ ने किया निरीक्षण,रजिस्टर दुरुस्त करने का निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

कटिहार की माहेनूर अपहरण, गैंगरेप व हत्या मामले के दोषियों को कड़ी सजा मिले: महबूब आलम

Traditional Rowboat

बिहार में 130 में से 95 पीएसए आक्सीजन प्लांट प्रारम्भ, शेष एक माह में शुरू होगा :मोदी

नीट यूजी 2023(NEET UG 2023) का रिजल्ट जारी, उत्तर प्रदेश टॉप पर

औरत कोई रिमोट या चाभी वाला खिलौना नहीं

Leave a Comment