Nationalist Bharat
Other

144 करोड़ ख़र्च करके वर्चुअल रैली करेंगे अमित शाह,राजद ने किया कटाक्ष

तेजस्वी ने लिखा कि वर्चुअल रैली के प्रचार के लिए एक LED स्क्रीन पर औसत ख़र्च 20,000₹ है। BJP की आज की रैली में 72 हज़ार LED स्क्रीन लगाए गये हैं मतलब 144 करोड़ सिर्फ़ LED स्क्रीन पर खर्च किए जा रहे है।‬‪

 

पटना:भाजपा की वर्चुअल रैली पर राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने ज़बरदस्त कटाक्ष किया है।तेजस्वी ने लिखा कि वर्चुअल रैली के प्रचार के लिए एक LED स्क्रीन पर औसत ख़र्च 20,000₹ है। BJP की आज की रैली में 72 हज़ार LED स्क्रीन लगाए गये हैं मतलब 144 करोड़ सिर्फ़ LED स्क्रीन पर खर्च किए जा रहे है।‬‪श्रमिक एक्सप्रेस में मज़दूरों का किराया 600₹ था। वो किराया देने ना इनकी सरकार आगे आयी न ही भाजपा।‪ग़रीबों के ख़ाली पेट, दुःख-दर्द और लाशों पर राजनीति करने वाले राजनीतिक गिद्धों की प्राथमिकता गरीब नहीं बल्कि चुनाव है।‬
बताते चलें कि बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी चुनावी मोड़ में आगयी है। इस कड़ी में रविवार को देश के गृह मंत्री और बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह डिजिटल रैली के माध्यम से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। पार्टी ने अमित शाह के इस कार्यक्रम को जनसंवाद का नाम दिया है, लेकिन इसका मकसद पूर्ण रूप से चुनाव की तैयारियों को लेकर शुरुआत करना है।इस रैली में वह सबकुछ होगा जो आमतौर पर चुनावी रैलियों में दिखता है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना होगा कि यह रैली मैदान में होने की वजह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी। डिजिटल रैली को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में लगी बीजेपी ने बिहार के 72 हजार बूथों पर 72 हजार एलईडी स्क्रीन लगाये हैं।इन एलईडी स्क्रीन पर वे लोग केंद्रीय गृह मंत्री को सुनेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है।

आप की सामूहिक रसोई से हज़ारों लोगों को मिल रहा भरपेट भोजन

मुसलमान अपने विकास के मुद्दों पर वोट करें, किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं:काशिफ यूनुस

खडगे-प्रियंका ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए दी वैज्ञानिकों को बधाई

Nationalist Bharat Bureau

अपराधियों के भय से त्राहिमाम कर रहा है बिहार

Nationalist Bharat Bureau

अमेरिका में अब भालू भी लड़ने लगे

सर्दियों में झड़ते बालों से हैं परेशान तो ये 5 नुस्खे आ सकते हैं काम, तेजी से होने लगेगी Hair Growth

Nationalist Bharat Bureau

अकेला चना भी भाड़ फोड़ सकता है

कोर्ट ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा

नगर निकायों में सुबह 8 बजे तक पूरी हो सफाई : ऐ के शर्मा, नगर विकास मंत्री

cradmin

सौमित्र खान के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी केके की मौत पर खड़ा किया सवाल

Leave a Comment