Nationalist Bharat
Other

अपराधियों के भय से त्राहिमाम कर रहा है बिहार

सुशासन की सरकार बिहार की जनता को हर रोज बलात्कारियों व हत्यारों के हवाले कर रही है : बबलू प्रकाश

 

पटना:बिहार सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है, मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है। बिहार में अपराधियों का बोलबाला चरम पर है हालात यह है कि हर दिन प्रदेश के किसी न किसी कोने में रेप, हत्या, लूट या निडर पत्रकारों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है।
आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा कि पूरे बिहार में क़ानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और अपराधियों का बोलबाल हो गया है। सुशासन की सरकार बिहार की जनता को हर रोज बलात्कारियों व हत्यारों के हवाले करती नजर आ रही है। अपराधियों के दुस्साहस से आम लोग भय के साये में जीने को मजबूर हो रहे हैं। पटना से लेकर जमुई,फारबिसगंज समेत पूरा बिहार अपराधियों के भय से त्राहिमाम कर रहा है। अब तो बिहार के लोगों को लगने लगा है कि पुलिस पर मुखिया नीतीश कुमार के फऱमान का भी कोई असर नहीं हो रहा।
पटना के खगौल में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर दानापुर रेल मंडल के लोको पायलट को गोलियों से भून दिया। फारबिसगंज में दबा व्यवसायी पवन केडिया की गोली मारकर हत्या कर दी। जमुई जिले के कोल्हाना पँचायत के पूर्व मुखिया निरंजन सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। सहरसा में कोचिंग में पढ़ने जा रहे छात्र को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया। पुलिस प्रशासन अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है।
बबलू ने कहा- बिहार में अपराधियों का काला धंधा खूब फलफूल रहा है। शराबबंदी का ढोल पीटने वाली बिहार सरकार का सिस्टम संगठित अबैध शराब कारोबारियों को शराब का कारोबार करने का छूट दे रखा है। जिसका नतीजा यह है कि शहर के मोहल्लों से लेकर गांव के गलियों तक धरल्ले से शराब बिक रही है। शराबी, शराब के नशे में जदयू कार्यालय के गेट पर नौटकी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बिहार पुलिस शराब की कुछ बोतलें बरामद कर अपना पीठ थपथपा रही है और सूबे की जनता के दिल में सत्ता का डर पैदा करने की कोशिश कर रही है।

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

अब नवजात बच्चों का भी बन सकता है आधार कार्ड

Nationalist Bharat Bureau

कश्मीर में टारगेट किलिंग से हालत नाजुक, विपक्ष ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

वो पांच झूठ जो हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्ल फ्रेंड से बोलता है

दुनिया में सबसे शक्तिशाली है एक चीज, हर कोई इसके आगे हो जाता है कमजोर

cradmin

इन राशि की लड़कियां बहुत जल्दी होती हैं गुस्सा

बेटी की हत्या के मामले में मां को फांसी

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा सांसद के इस्लाम विरोधी ट्वीट को हटाने के लिए सरकार ने ट्वीटर से किया अनुरोध

करंदलाजे करेंगी कासरगोड में 25 वें विश्व नारियल दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है बिहार सरस मेले का क्रेज,विदेशी सैलानी भी भ्रमण करके कर रहे हैं तारीफ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment