Nationalist Bharat
Other

मुस्लिम महापंचायत की टीम ने किया फुलवारीशरीफ, दीघा और बांकीपुर विधानसभा का दौरा

कहा:अगर चुनाव में हम विकास के मुद्दों पर वोट नहीं करेंगे तो आने वाली सरकार भी उन मुद्दों को ज्यादा महत्व नहीं देगी.मुस्लिम मनशूर में मौजूद सभी 18 मुद्दों को पढ़कर आवाम को बताया गया और उन्हें समझाया गया कि कैसे यह मुद्दे मुसलमानों के विकास के लिए जरूरी है,इन्हें चुनाव में महत्व देना क्यों महत्वपूर्ण है.

 

पटना:मुस्लिम मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए लगातार जद्दोजहद कर रही “बिहार मुस्लिम महापंचायत” की टीम ने पिछले दो दिनों में फुलवारीशरीफ,दीघा और बांकीपुर विधानसभा का दौरा किया.इस दौरे में टीम ने मुस्लिम वोटरों की राय जानने की कोशिश की और मुस्लिम इलाकों में पिछले 5 सालों में हुए विकास कार्यों का जायजा़ लिया. फुलवारी शरीफ और दीघा जैसे इलाकों में विकास कार्यों की बहुत ही बुरा हाल पाया गया. फूलवारीशरीफ के इलाकों में गलियों, सड़कों, नाली, किसी भी चीज का सही इंतजाम नहीं हो पाया है. इस बात को लेकर वहां की आवाज में सख्त गुस्सा है. दीघा विधानसभा में भी मुस्लिम इलाकों की गलियों और मुहल्लों के हालात बहुत ही खराब है.बाकीपुर विधानसभा जहां पटना के कई पुराने मुस्लिम मोहल्ले हैं, वहां आसपास वीआईपी एरिया होने के बावजूद, मुस्लिम मोहल्लों में बुनियादी सुविधाओं की कमी देखी गई.मुस्लिम महापंचायत के नेताओं ने आवाम से अपील की के वह सिर्फ अपने विकास के मुद्दों के ऊपर ही वोट दें और इलाके के लोगों को भी”मुस्लिम मनशूर” के बारे में और मुस्लिम मुद्दों के बारे में बताएं, ताकि वह भी अपने विकास के मुद्दे पर वोट कर सकें.अगर चुनाव में हम विकास के मुद्दों पर वोट नहीं करेंगे तो आने वाली सरकार भी उन मुद्दों को ज्यादा महत्व नहीं देगी.मुस्लिम मनशूर में मौजूद सभी 18 मुद्दों को पढ़कर आवाम को बताया गया और उन्हें समझाया गया कि कैसे यह मुद्दे मुसलमानों के विकास के लिए जरूरी है और इन्हें चुनाव में महत्व देना क्यों महत्वपूर्ण है.दौरे में चीफ कन्वीनर मोहम्मद काशिफ यूनुस के इलावा,कन्वीनर इम्तियाज,कलीमुल्लाह, दानिश, प्रवक्ता जिशान,आफताब एवं अन्य शामिल रहे।

कप्तान जसप्रीत बुमराह: आईपीएल सनसनी से लेकर भारतीय टेस्ट कप्तान तक

बिहार: बिहार में इन गंभीर बीमारियों की दवाएं मिलेगी मुफ्त! जानीए पुरी जानकारी

cradmin

दिल्ली सरकार ने उत्तर और दक्षिण दिल्ली में चार सड़कों के लिए 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

cradmin

सदाबहार अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई! 66 में भी दिखते है चार्मिंग।

Nationalist Bharat Bureau

मुकेश अंबानी(MUKESH AMBANI) नाना बने:बेटी ईशा को जुड़वां बच्चे हुए

Nationalist Bharat Bureau

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया

Nationalist Bharat Bureau

नियमितीकरण और प्रति माह नियमित वेतन का भुगतान हेतु विशेष सर्वेक्षण अमीन संघ द्वारा जारी आंदोलन का महासंघ गोप गुट ने किया समर्थन

समाचार पत्र में न्यूज़ प्रकाशित करने पर पत्रकार पर कांता से जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

समुद्र नमकीन क्यों होता है ?

विधान परिषद चुनाव : 20 सितंबर को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी जन सुराज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment