Nationalist Bharat
Other

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से मिले पटना महानगर काँग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव

दीघा थाना नं0-1 के अंतर्गत बिहार राज्य आवास बोर्ड द्वारा अधिगृहित 1024.52 एकड़ भूमि के निराकरण के संबंध में अपने सुझाव दिये।

 

पटना:पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने आज जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा के आवास पर मुलाकात कर दीघा थाना नं0-1 के अंतर्गत बिहार राज्य आवास बोर्ड द्वारा अधिगृहित 1024.52 एकड़ भूमि के निराकरण के संबंध में अपने सुझाव दिये। उन्होंने बताया कि दीघा के किसान एवं स्थानीय निवासी वर्ष 1974 से अभी तक अपने जमीन का मुआवजा के लिए संघर्षरत हैं। 45 वर्ष से अधिक दिन बीत जाने के वावजूद अभी तक किसी भी भूस्वामी को उनके जमीन का मुआवजा नहीं मिल सका है, जबकि 70 प्रतिशत से अधिक भू-भाग पर आवासीय मकान अथवा वाणिज्यिक भवन का निर्माण हो चुका है। बीमारी,बच्चों की शादी तथा अन्य निजी जरूरतों की पूर्ति करने हेतु भू-स्वामी ओने-पौने भाव में अपने भूमि को बेचने के लिए विवश हैं, जिसका भू-माफिया नाजायज फायदा उठाकर उनका दोहन कर रहे हैं। इन्हीं बातों पर ध्यान आकृष्ट किया तथा श्री उपेन्द्र कुशवाहा से आग्रह करते हुए कहा कि उर्पयुक्त भूमि का अधिग्रहण टाउनशिप के निर्माण हेतु किया गया था, परन्तु कुछ भूमि को CRPF, SSB, CBSE, CPWD भारत सरकार के कार्यालय इत्यादि निर्माण हेतु दिया जा चुका है, लेकिन उस भूमि के किसानों को अभी तक मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया। शशि रंजन ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा ने उनकी बातों को ध्यान से सुना तथा दीघा के किसानों की समस्याओं से अवगत होते हुए कहा कि इन सारी समस्याओं को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उनको वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे।इस अवसर पर दीघा भूमि बचाओं समिति के अध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुमार सिंह, बीरेन्द्र सिंह, सुदय शर्मा, अचल मेहता, प्रदीप कुमार झा, सुनील यादव, रंजीत सिंह, विनोद यादव आदि प्रमुख हैं।

भाजपा सांसद अजय निषाद के मदरसा पर दिए बयान से शिया धर्मगुरु नाराज़

Nationalist Bharat Bureau

भारत ने चीन के कथित मानक मानचित्र को खारिज किया

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

आज कश्मीरी पंडितों के साथ वही हो रहा है जो 90 के दशक में हुआ था:केजरीवाल

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का एसडीओ ने किया निरीक्षण,रजिस्टर दुरुस्त करने का निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

उच्च शिक्षा में अवसर के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

प्रेम विस्तार है और स्वार्थ संकुचन:स्वामी विवेकानंद

महिला मरीज की आंख की पलकों को चूहे ने कुतरा,लोकसभा अध्यक्ष ने किया अस्पताल का दौरा

मणिपुर हिंसा और कश्मीर में जवानों की शहादत पर मोदी और अमित शाह पर भड़के लालू यादव

ममता देश में अराजकता चाहती हैं—मंगल पांडेय का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment