Nationalist Bharat
Other

भारत ने चीन के कथित मानक मानचित्र को खारिज किया

नयी दिल्ली, 29 अगस्त  भारत ने चीन द्वारा जारी तथाकथित 2023 “मानक मानचित्र” में अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश शामिल किए जाने पर चीन सरकार से कड़ा विरोध व्यक्त किया है। चीन के इस तथाकथित मानचित्र के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “हमने आज चीन के उस तथाकथित 2023 मानक मानचित्र” पर चीनी पक्ष के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से कड़ा विरोध दर्ज कराया है जो भारत के क्षेत्र पर दावा करता है।

श्री बागची ने कहा, “हम इन दावों को खारिज करते हैं क्योंकि इनका कोई आधार नहीं है। चीनी पक्ष के ऐसे कदम केवल सीमा प्रश्न के समाधान को जटिल बनाते हैं। *

चीन ने जिस तथाकथित मानक मानचित्र को जारी किया है, उसमें अक्साई चिन और पूरे अरुणाचल प्रदेश को चीन के अंग के रूप में दर्शाया गया है। जी 20 शिखर सम्मेलन के ठीक पहले इस प्रकार के कदम को चीन के आक्रामक रुख के रूप में देखा जा रहा है। इससे यह संकेत भी मिलता है कि पूर्वी लद्दाख में सैन्य तनाव घटाने के प्रयासों में चीन के असहयोग के कारण कामयाबी हासिल करना दूर की बात है।

ऐतिहासिक जामा मस्जिद की कहानी

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर शिमला में 16 योजना के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता

तेजस्वी यादव लालू यादव के राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित

TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर पटना में अभ्यर्थियों का हंगामा

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

इन घरेलु उपायों से छुड़ाए धूम्रपान

टॉप महिला साइक्लिस्ट के साथ दुर्व्यवहार से देशवासी का सिर शर्म से झुक गया

Nationalist Bharat Bureau

ए एन कालेज में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानव सृंखला का आयोजन,स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

राहुल के सवाल पर मंत्री हुए असहज,प्रियंका की पेंटिंग का उठाया मामला

Nationalist Bharat Bureau

जोधपुर में घूमने के लिए दिलचस्प डेस्टिनेशन्स

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment