Nationalist Bharat
Other

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा, ढाका में हालात बिगड़े

ICT द्वारा शेख हसीना को मौत की सजा दिए जाने के बाद ढाका में विरोध प्रदर्शन और बढ़ता तनाव

बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा झटके देते हुए इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है। ट्रिब्यूनल ने जुलाई–अगस्त 2024 के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, हत्याओं और मानवता के खिलाफ अपराधों में हसीना को दोषी करार दिया। जस्टिस मोहम्मद गोलाम मुर्तुजा मोजुमदार की अध्यक्षता वाली पीठ ने 453 पन्नों का फैसला लाइव सुनाया। आरोपों में दावा किया गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हेलीकॉप्टर से बम गिराने का आदेश दिया गया था। उनके साथ पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल और पूर्व पुलिस प्रमुख चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून पर भी मुकदमा चला।

ट्रिब्यूनल ने कहा कि घटनाओं के दौरान अवामी लीग के कार्यकर्ता नेतृत्व के निर्देश पर कथित रूप से सड़कों पर उतरे और संगठित हमले किए। हालांकि, पूर्व पुलिस प्रमुख अल-मामून को सरकारी गवाह बनने के कारण मौत की सजा से राहत दी गई। फैसले में एक मामले में शेख हसीना को उम्रकैद तक जेल में रखने का निर्देश भी दिया गया है। ट्रिब्यूनल ने कई मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्टों को आधार बनाते हुए क्रूरताओं का वर्णन किया।

फैसले के बाद ढाका में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। हसीना के समर्थक सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। वहीं शेख हसीना ने फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया। पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल ने ICT को “अवैध कोर्ट” कहते हुए इस फैसले को अवामी लीग की नेतृत्व समाप्त करने की साज़िश बताया।

लॉन्च से पहले ही लीक हो गए पोको फोन के स्पेसिफिकेशन्स

भाजपा सांसद के इस्लाम विरोधी ट्वीट को हटाने के लिए सरकार ने ट्वीटर से किया अनुरोध

विधान परिषद चुनाव : 20 सितंबर को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी जन सुराज

Nationalist Bharat Bureau

काँग्रेस नेता अरशद अब्बास आज़ाद की इफ्तार पार्टी में गणमान्य व्यक्तियों की शिरकत

Nationalist Bharat Bureau

ऑस्ट्रेलिया पाँचवीं बार बना महिला वर्ल्ड टी-20 का बादशाह

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस नेत्री ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द

महाराष्ट्र में सियासी संकट: क्या सरकार बचा पाएंगे उद्धव ठाकरे ?

आरक्षण की सीमा 80% होना चाहिए: मुस्लिम मोर्चा

Nationalist Bharat Bureau

ए एन कॉलेज में युवा संवाद सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा

Leave a Comment