Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़विविधशिक्षास्वास्थ्य

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक तेज प्रताप यादव ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वे महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इसके एक दिन बाद महुआ के राजद विधायक मुकेश रोशन का रोने का वीडियो सामने आया, जिसमें वे अपनी सीट को लेकर चिंता व्यक्त करते नजर आए। कहा जा रहा था कि तेज प्रताप के महुआ से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद विधायक मुकेश रोशन को अपनी सीट चली जाने का डर सता रहा था, जिससे वे भावुक हो गए थे।

अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आया है। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव महुआ के विधायक मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे। दोनों महुआ में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन में हिस्सा लेने गए थे।

यह घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सियासी जानकारों का मानना है कि लालू यादव ने मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में साथ लेकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि तेज प्रताप के महुआ से चुनाव लड़ने के बयान को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या लालू इस तरह से यह संकेत दे रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुकेश रोशन को ही महुआ से राजद का प्रत्याशी बनाया जाएगा। क्या लालू का यह कदम तेज प्रताप यादव की इमेज को कमजोर करेगा, जो पहले ही अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं?

वहीं, खबर यह भी है कि तेज प्रताप ने महुआ विधानसभा में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या लालू के निर्देशों के बाद तेज प्रताप अपना निर्णय बदलकर महुआ सीट से चुनाव लड़ने से पीछे हट जाएंगे? यह स्थिति परिवार में एक विवाद की संभावना भी जता रही है, क्योंकि तेज प्रताप अपनी जिद के लिए प्रसिद्ध हैं। अब देखना यह है कि लालू इस मसले को किस तरह से संभालते हैं और महुआ सीट को लेकर किस दिशा में राजनीतिक समीकरण बनते हैं।

कुछ बेहतरीन किरदारों के बाद शहजादा के लिए ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी कृति सेनन।

cradmin

50 बच्चों को निशुल्क मिलेगी इंजीनियरिंग की शिक्षा

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

पाकिस्तानी हवाई हमलों में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत पर बीसीसीआई ने जताया गहरा शोक, अफगान क्रिकेट बोर्ड के साथ एकजुटता व्यक्त की

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

महाराष्ट्र बीजेपी के नेता कृपाशंकर सिंह ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- यूपी के स्कूलों में भी पढ़ाएं मराठी

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा, गाड़ी चलाते वक्त सो गए थे पंत

Nationalist Bharat Bureau

राबड़ी देवी, सैयद फैसल अली समेत महागठबंधन के 5 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया

मिड डे मिल पर कोहराम; खाना में छिपकली गिरने से 70 से अधिक बच्चे बीमार

बन्द होने के कगार पर पुरानी दिल्ली स्थित लाला हरदयाल पुस्तकालय

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment