Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आशा वर्करों का मानदेय के लिए थाली पीटो आंदोलन

हड़ताल के 28वें दिन पीएचसी पर फिर हुआ आशाओं का जुटान,भूखे पेट काम नहीं होगा का हुआ ऐलान

पीएचसी पर भूख के खिलाफ मानदेय के लिए थाली पीटो आंदोलन सफल रहा_शशि यादव
मुख्यमंत्री आशाओं की मांगों को पूरा कर हड़ताल समाप्त कराने की पहल करें:शशि यादव

पटना:आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर 12जुलाई से जारी ऐतिहासिक हड़ताल आज 28वें दिन और भी व्यापक साथ नजर आई।भूख के खिलाफ मासिक मानदेय के लिए आशाओं ने आज पीएचसी परिसर में थाली बजाओ आंदोलन शुरू किया।सैकड़ों आशाओं_आशा फैसिलिटेटर की थालियों की खनखनाहट की तेज आवाज से पीएचसी प्रभारी,मैनेजर और बीसीएम सब परेशान हो गया।कई जगहों पर प्रभारी ने थाना को बुला लिया।थाना प्रभारी ने इन्हें रोकने को कहा तो आशाओं ने कहा कि मुझे मानदेय दिला दीजिए,हमलोग हड़ताल खत्म कर देंगे।थक हार कर थाना_पुलिस को लौटना पड़ा। थाली पीटो आंदोलन ने एकबार फिर आशाओं में आगे लड़ने के लिए ऊर्जा भर दी।

आंदोलन के तेवर को सलाम करते हुए आशा हड़ताल की मुख्यनेत्री शशि यादव ने कहा कि मांगें माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप कर मांगों को पूरी कर हड़ताल समाप्त करानी चाहिए क्योंकि आमजन को परेशानी हो रही है।आगे उन्होंने कहा कि भाकपा माले विधायक सत्यदेव राम की ओर से इस दिशा में पहल की जा रही है।

मणिपुर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार बधाई की पात्र,केंद्र अपना फर्ज निभाए:इरशाद अली आजाद

Nationalist Bharat Bureau

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

वर्षा का पानी का संचयन समय की जरुरत है : ज्ञान रंजन

बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने नल-जल योजना की समस्याओं को लेकर मंत्री से की मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

BIHAR:ट्रेन सेटिंग के दौरान रेल कर्मी की इंजन और बोगी के बीच दबकर मौत

चिराग पासवान से मिले जन अधिकार पार्टी नेता अकबर अली

बीजेपी के राहुल नार्वेकर होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष, शिंदे का फ्लोर टेस्ट कल

बंगाल में बनेगा महाकाल मंदिर_ममता बनर्जी

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा,टायल्स,मार्बल लगे मकान को दिया गया योजना का लाभ

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment