Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नमो भारत ट्रेनों में अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट की सुविधा

नमो भारत ट्रेन के अंदर फोटोशूट और निजी कार्यक्रमों की व्यवस्था का दृश्य।

Namo Bharat News: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने यात्रियों के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। अब आम लोग भी नमो भारत ट्रेनों और स्टेशनों को निजी समारोहों और खास मौकों के लिए बुक कर सकेंगे। इसमें बर्थडे सेलिब्रेशन, प्री-वेडिंग शूट, छोटे निजी इवेंट और मीडिया से जुड़े फोटो या वीडियो शूट शामिल हैं। NCRTC ने बताया कि व्यक्ति, इवेंट ऑर्गनाइज़र और मीडिया कंपनियां स्टैटिक (खड़ी) या रनिंग नमो भारत ट्रेन कोच को बुक कर सकते हैं। इसके लिए दुहाई डिपो में एक मॉक-अप कोच भी उपलब्ध कराया गया है।

नई पॉलिसी के मुताबिक बुकिंग की शुरुआत ₹5,000 प्रति घंटे से होगी। खास बात यह है कि डेकोरेशन लगाने और हटाने के लिए 30 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। अत्याधुनिक डिजाइन वाले ये कोच फोटोशूट और कंटेंट क्रिएशन के लिए एक आकर्षक सेटअप उपलब्ध कराते हैं। सभी कार्यक्रम सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच ही किए जा सकेंगे। NCRTC ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निजी आयोजन से ट्रेन संचालन और यात्रियों की आवाजाही में बाधा नहीं आने दी जाएगी। सभी गतिविधियां स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में होंगी।

यह सुविधा दिल्ली–मेरठ RRTS कॉरिडोर के यात्रियों के लिए एक अनोखा विकल्प प्रदान करेगी। आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ साउथ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर लोग अब अपने खास पलों को नए तरीके से सेलिब्रेट कर सकेंगे। मीडिया और फिल्म प्रोजेक्ट्स के लिए भी अलग पॉलिसी बनाई जा रही है।

विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश, मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह

Nationalist Bharat Bureau

टि्वटर कैंपेन के जरिए सहायक उर्दू अनुवादक के अभ्यर्थियों ने ज़ाहिर किया अपना दर्द

Maharashtra Election: बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आऱोप

Nationalist Bharat Bureau

कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

यूपी में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 6 फरवरी तक सुधार का मौका

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ऑटो स्टैंड हटाना यात्रियों पर जुल्म:ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

गांधी प्रतिमा के शिल्पकार रामसुतार का निधन

Nationalist Bharat Bureau

Winter session of Bihar Legislature: शीतकालीन सत्र को लेकर स्पीकर ने की तैयारियों की समीक्षा

Nationalist Bharat Bureau

कुछ भी हो विकास नहीं रुकना चाहिए

Leave a Comment