Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

ओवैसी का बड़ा ऐलान: शर्त मानें तो नीतीश सरकार को समर्थन

अमौर की जनसभा में भाषण देते AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी।

Bihar Politics: बिहार की नई एनडीए सरकार के गठन के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। अमौर में आयोजित जनसभा के दौरान ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी नीतीश कुमार की सरकार को समर्थन देने को तैयार है, लेकिन इसके लिए एक महत्वपूर्ण शर्त पूरी होनी चाहिए—सीमांचल को उसका पूरा अधिकार और न्याय मिले। ओवैसी ने कहा कि विकास केवल पटना और राजगीर तक सीमित नहीं रह सकता, अब सीमांचल की अनदेखी खत्म होनी चाहिए।

ओवैसी ने सीमांचल की जमीनी समस्याओं पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कोसी नदी की बाढ़, नदी कटाव, पलायन और बढ़ते भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दिशा में ठोस रोडमैप बनाने को तैयार हों, तो AIMIM बिना हिचक समर्थन देने को तैयार है। इस बार सीमांचल में एनडीए ने 24 में से 14 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि AIMIM ने अपने पांच सीटों पर कब्जा बरकरार रखा।

AIMIM चीफ ने अपने विधायकों पर सख्त निगरानी की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सभी विधायक हफ्ते में दो दिन अपने कार्यालय में बैठक करेंगे और उन्हें अपनी लोकेशन और फोटो साझा करनी होगी। ओवैसी ने हर छह महीने में सीमांचल दौरा करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि “पटना को संदेश सीमांचल से जाएगा और यहां की जनता अभी भी पतंग छाप के साथ खड़ी है।”

तेजस्वी यादव का दावा: जदयू टूट रही, बीजेपी के संपर्क में कई नेता

माउंटेन मैन के बेटे ने कांग्रेस का थामा हाथ, वजीरगंज में बढ़ी सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

रेखा गुप्ता ने महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा – “जो चारा खा गए, उन्हें अब जनता नहीं चुनेगी”

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

बिहार चुनाव से पहले आज पटना में पीएम मोदी का रोड शो, 10 स्वागत प्वाइंट पर बरसेगा फूलों का सैलाब

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी पटना में 2 नवंबर को करेंगे रोड शो

20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी–विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM

Nationalist Bharat Bureau

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

Leave a Comment