Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

BJP के संकल्प पत्र को RJD ने बताया छलपत्र, मनोज झा बोले — बिहार की नहीं, गुजरात की नीति से चल रहा खेल

BJP के संकल्प पत्र को RJD ने बताया छलपत्र, मनोज झा बोले — बिहार की नहीं, गुजरात की नीति से चल रहा खेल

पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए द्वारा जारी ‘संकल्प पत्र 2025’ पर विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा ने भाजपा के संकल्प पत्र को “छलपत्र” करार देते हुए कहा कि एनडीए महागठबंधन से प्रेरणा लेकर तेजस्वी यादव की योजनाओं की आधी-अधूरी नकल कर रहा है। झा ने कहा कि बिहार की जनता असली और नकली में फर्क करना जानती है।

मनोज झा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों के कल्याण जैसे मुद्दों को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है, जो पहले से ही तेजस्वी यादव के घोषणापत्र का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “नीति की जगह नीयत की कमी” है, और यह घोषणापत्र केवल शब्दों का जाल है, जिसमें विकास की आत्मा नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए झा ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को गुजरात जैसा महत्व नहीं देती। उन्होंने कहा, “जहां गुजरात को निवेश मिलता है, वहीं बिहार मजदूर भेजता है।” झा ने इस चुनाव को बिहार की अस्मिता और आत्मसम्मान का चुनाव बताया और कहा कि अब समय है, जब बिहार अपने हक और बराबरी की मांग करे।

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी–विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM

Nationalist Bharat Bureau

गूसराय में चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों की बस पर हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल — इलाके में तनाव, कई हिरासत में

Nationalist Bharat Bureau

CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान – बिहार चुनाव में हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, मतदाताओं को दिया भरोसा

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

प्रियंका गांधी ने मोदी-नीतीश पर साधा निशाना, कहा – “युवाओं को रोजगार नहीं, सिर्फ़ वादे मिल रहे हैं”

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित

Nationalist Bharat Bureau

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

Leave a Comment