Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटिंग पूरी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटिंग पूरी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत पटना जिले में “होम वोटिंग” प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस विशेष सुविधा के माध्यम से 14 विधानसभा क्षेत्रों के 567 पात्र मतदाताओं ने घर बैठे मतदान किया। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता शामिल थे। यह व्यवस्था निर्वाचन आयोग की एक अनोखी पहल है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

29 और 30 अक्टूबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी पटना के निर्देश पर विशेष मतदान दलों का गठन किया गया। इन दलों ने मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराया। मतदान के दौरान सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और गोपनीय तरीके से संपन्न किया गया। साथ ही, मतदान की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 539 मतदाताओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि “होम वोटिंग” का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्रदराज और दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी चुनावी प्रक्रिया में बनी रहे। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि 6 नवंबर को मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में कराया जाएगा।

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

बिहार चुनाव में राहुल गांधी हुए भावुक, कहा – “पोस्टमैन का बेटा अब बनेगा जनता का नेता”

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी पटना में 2 नवंबर को करेंगे रोड शो

नीतीश कुमार ने गिनाईं 2005 के बाद की उपलब्धियां

गोपालगंज में शराब तस्करों पर प्रशासन की कड़ी नजर, 25 चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे जांच अभियान जारी

Nationalist Bharat Bureau

वक्फ बिल विवाद: विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को बताया असंसदीय और संविधान विरोधी

लालगंज में भावुक पल — मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला की आंखों से छलके आंसू, कार्यकर्ताओं ने बंधाया ढांढस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा का नया चेहरा: शिक्षा में गिरावट, उम्रदराज़ नेता बढ़े, महिलाएं अधिक संख्या में चुनकर आईं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment