Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

NDA का संकल्प पत्र जारी, हर घर तक रोजगार, शिक्षा और सस्ता भोजन का वादा — 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

NDA का संकल्प पत्र जारी, हर घर तक रोजगार, शिक्षा और सस्ता भोजन का वादा — 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पटना के होटल मौर्या में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गठबंधन के अन्य दलों के नेता मौजूद रहे। घोषणापत्र में रोजगार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को केंद्र में रखा गया है।

एनडीए ने घोषणा की है कि “सीता रसोई” योजना के तहत लोगों को 10 रुपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य और कानून संकाय के कॉलेज खोले जाएंगे, जिनमें फ्री छात्रावास की सुविधा होगी। साथ ही एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों के लिए “कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि” के तहत ₹9,000 सालाना देने का वादा किया गया है।

संकल्प पत्र में 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख नए पक्के मकान, और फ्री राशन जैसी योजनाएं शामिल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, पौष्टिक नाश्ता और स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब का वादा किया गया है। एनडीए का दावा है कि यह घोषणापत्र महागठबंधन के वादों से कहीं ज्यादा व्यावहारिक और जनहितकारी है।

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

कटिहार में ग्रामीणों का वोट बहिष्कार ऐलान, बोले— जब तक पुल नहीं बनेगा, कोई वोट नहीं

बिहार में 60% से ज्यादा वोटिंग का मतलब क्या हमेशा सत्ता परिवर्तन? लालू यादव और नीतीश कुमार के लिए क्या कहता है इतिहास

योगी आदित्यनाथ बोले — बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं होने देंगे, डबल इंजन सरकार कर रही विकास की गारंटी

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

91 किलो जलेबी से तौले गए RJD के बागी संजय राय, फूलगोभी छाप पर निर्दलीय बनकर लड़ रहे चुनाव

मोतीहारी में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बड़ी लापरवाही, बिना सत्यापन के रिपोर्टिंग पर कार्रवाई की अनुशंसा

मुकेश सहनी ने लोगों से की मतदान की अपील, कहा – बिहार को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

गोपालगंज में शराब तस्करों पर प्रशासन की कड़ी नजर, 25 चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे जांच अभियान जारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment