Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

पटना (बिहार): मोकामा हत्याकांड को लेकर सियासत अब और गरमा गई है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। पप्पू यादव ने सरकार से मांग की है कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में स्पीड ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि न्याय में देरी न हो।

पप्पू यादव ने कहा कि मोकामा की यह वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल है। उन्होंने कहा कि “अगर ऐसे अपराधियों को फांसी नहीं दी जाएगी तो अपराध बढ़ता रहेगा और जनता का भरोसा टूटेगा।” सांसद ने आगे कहा कि इस मामले को लेकर सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए ताकि बिहार में भयमुक्त माहौल बन सके।

आपको बता दें कि बीते दिनों मोकामा में जनसुराज और जदयू समर्थकों के बीच हुई झड़प में राजद के वरिष्ठ नेता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। अब इस मामले में पप्पू यादव के बयान ने सियासत को और गर्म कर दिया है।

पटना में फिर एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल

दिल्ली में कांग्रेस समीक्षा बैठक में बवाल, दो उम्मीदवार आमने-सामने

Nationalist Bharat Bureau

लोकपाल ने 7 लग्ज़री BMW कारों के लिए जारी किया टेंडर, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर पहली बार 80,000 दीयों से सजेगी भव्य रंगोली, जगमगाएगी पूरी अयोध्या

पूर्व सांसद लवली आनंद ने थामा लालटेन

Nationalist Bharat Bureau

One Day Police Officer: ‘नायक’ फिल्म की तर्ज पर जौनपुर में दसवीं की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष, ऑन द स्पॉट सुलझाया 10 साल पुराना विवाद

ए. एन. सिन्हा रिसर्च इंस्टीट्यूट के दो भवनों को तोड़ने के सरकार के निर्णय के विरोध में विधायक संदीप सौरव का विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

जदयू प्रमंडल प्रभारियों का मनोनयन,इरशाद अली आजाद बनाए गए तिरहुत एक के प्रभारी

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के ‘नौकरी प्रण’ पर नीतीश कुमार का पलटवार, बोले – सत्ता की लालच में हो रहे हैं हवा-हवाई वादे

Leave a Comment