Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

रामगढ़ में बोले अखिलेश यादव – “भाजपा की मजदूरी नहीं, तेजस्वी की नौकरी चाहिए”, याद दिलाया तेजस्वी का वादा

रामगढ़ में जनसभा के दौरान भाषण देते अखिलेश यादव।

KAIMUR: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने टेन प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से महागठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील की।

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की धरती हमेशा बदलाव की राह दिखाती है। अब वक्त है कि जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर अपना भविष्य तय करे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 20 साल बिहार और 11 साल देश को ठगने का काम किया है। उन्होंने सवाल किया – “आपको भाजपा की मजदूरी चाहिए या तेजस्वी की नौकरी?”

पूर्व सीएम ने तेजस्वी यादव के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार को एक नौकरी और 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “हम संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।” अखिलेश ने सभा के अंत में राजद प्रत्याशी अजीत सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की।

बिहार चुनाव में राहुल गांधी हुए भावुक, कहा – “पोस्टमैन का बेटा अब बनेगा जनता का नेता”

Nationalist Bharat Bureau

राजद महिला प्रकोष्ठ में संकट, वर्तमान अध्यक्ष बागी तेवर तो पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

‘जय अनंत तय अनंत’ – छोटे सरकार की गिरफ्तारी के बाद भूमिहारों में एकजुटता, बोले समर्थक: अब मोकामा लड़ेगा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

BJP के संकल्प पत्र को RJD ने बताया छलपत्र, मनोज झा बोले — बिहार की नहीं, गुजरात की नीति से चल रहा खेल

योगी आदित्यनाथ बोले — बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं होने देंगे, डबल इंजन सरकार कर रही विकास की गारंटी

दीपक प्रकाश को मिली मंत्री पद की शपथ, RLM से बड़ी एंट्री

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

नीतीश कुमार ने गिनाईं 2005 के बाद की उपलब्धियां

अमित शाह के ईशारे पर इस तरह का सर्वे सामने आया है: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment