Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

पीएम मोदी के रोड शो से दूर रहे नीतीश कुमार, जदयू ने बताई चौंकाने वाली वजह — पहले से तय था पूरा प्लान

PM Narendra Modi roadshow in Patna without Nitish Kumar Bihar Election 2025

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। रविवार को हुए इस रोड शो में नीतीश की जगह जदयू अध्यक्ष ललन सिंह पीएम मोदी के साथ चुनावी रथ पर नजर आए, जिससे राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

अब जदयू की ओर से इसकी असली वजह सामने आ गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार का इस रोड शो में शामिल होने का कोई प्लान पहले से ही नहीं था। बताया गया कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान हुए रोड शो में नरेंद्र मोदी फ्रंट पर थे, जबकि नीतीश कुमार उनके साथ खड़े थे — क्योंकि उस समय एनडीए का नेतृत्व मोदी कर रहे थे। लेकिन मौजूदा विधानसभा चुनाव में स्थिति अलग है, जहां एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार हैं।

पार्टी ने यह रणनीति बनाई कि रोड शो में मुख्यमंत्री को पीएम मोदी के दाएं-बाएं खड़ा दिखाना राजनीतिक रूप से गलत संदेश दे सकता है। इसलिए निर्णय लिया गया कि नीतीश रोड शो में भाग नहीं लेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय और भाजपा नेतृत्व को इस फैसले की जानकारी पहले से ही दे दी गई थी।

कटिहार में ग्रामीणों का वोट बहिष्कार ऐलान, बोले— जब तक पुल नहीं बनेगा, कोई वोट नहीं

नीतीश कुमार ने राजभवन में मंत्रियों के विभाग किए फाइनल

Nationalist Bharat Bureau

पटना हाईकोर्ट में दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने पर होगी सुनवाई, राजद और RLJP प्रत्याशी ने दी चुनौती

Nationalist Bharat Bureau

गूसराय में चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों की बस पर हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल — इलाके में तनाव, कई हिरासत में

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर का वादा: बिहार में नहीं होगी ‘मज़दूरी की मजबूरी’, बोले – छठ पर लौटे लोग यहीं पाएंगे रोज़गार

राहुल गांधी का नीतीश और मोदी पर वार: बिहार के युवाओं को बनाया मज़दूर, रील में उलझा रहे हैं देश के नौजवान

पहले दिन विधानसभा में तेजस्वी का नया रूप, रामकृपाल यादव को गले लगाकर दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

तेज प्रताप यादव को झेलना पड़ा भारी विरोध, RJD समर्थकों ने खदेड़ा और काफिले पर हुई पत्थरबाजी

दिनारा सीट पर एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह बनाम आरजेडी के संजय यादव — जातीय समीकरण और विकास मुद्दों पर गरमाया चुनावी मैदान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment