Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

खगड़िया में बोले भाजपा सांसद रवि किशन – “गोली मार दो, लेकिन हजारों रवि किशन पैदा होंगे”

BJP MP Ravi Kishan addressing election rally in Khagaria Bihar Election 2025

KHAGARIA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के बीच भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद रवि किशन ने खगड़िया जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। भोलेनाथ के जयघोष के साथ उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत की और लोजपा प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास की गारंटी है।

जनसभा के दौरान रवि किशन ने भोजपुरी और फिल्मी अंदाज में शायरी और गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने कहा, “अब वह बिहार नहीं रहा जहां कट्टा और हथियारों की बात होती थी, अब विकास और रोजगार की बात होती है।” अपने भाषण में उन्होंने खुलासा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा, “मेरा माथा खाली है, गोली मार दो। लेकिन मेरे मरने से हजारों रवि किशन पैदा होंगे, किस-किस को मारोगे?”

सभा में भाजपा नेता आशुतोष कुमार ने भी लालू यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सुशासन की सरकार है, जहां अपराधियों को सजा मिलती है और जनता बिना डर के जी रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 2020 के तीनों चरणों से आगे रहा मतदान प्रतिशत

Nationalist Bharat Bureau

मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए मांगा वोट, बोले – ज्योति सिंह को विपक्ष ने साजिश के तहत मैदान में उतारा

Nationalist Bharat Bureau

20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी–विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Nationalist Bharat Bureau

सत्येंद्र शाह की जेल से रिहाई के बाद सासाराम में जश्न, समर्थकों ने कहा– अब होगा असली चुनावी खेला

पीएम मोदी बोले — किसान सम्मान निधि बढ़ाकर ₹9,000,

महिलाओं को 10 हजार भेजने की योजना का आइडिया अब आया सामने

Nationalist Bharat Bureau

पहले चरण से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 सीटों पर घटा वोटिंग समय, जानिए पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

जेपी नड्डा का तेजस्वी पर हमला: नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं, ठगबंधन ने बिहार को लालटेन युग में रखा

Leave a Comment