Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी शिवानी शुक्ला, जो बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं, को गोली मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। शिवानी शुक्ला की ओर से करताहा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने इस मामले में रंजीत कुंवर नामक आरोपी की पहचान की है, जिसने फोन पर हत्या की धमकी दी थी। रंजीत कुंवर करताहा थाना क्षेत्र के धनुषी निवादी का निवासी है और इस समय हैदराबाद में रहता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह हाजीपुर में हत्या और हैदराबाद में दुष्कर्म के मामलों में जेल भी जा चुका है।

शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चुनावी माहौल को देखते हुए शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल वह अपनी मां अन्नू शुक्ला के साथ लगातार लालगंज क्षेत्र में प्रचार अभियान में जुटी हैं।

मुन्ना शुक्ला और शुक्ला परिवार का राजनीतिक इतिहास

शिवानी शुक्ला राजद-कांग्रेस-जेडीयू महागठबंधन की प्रत्याशी हैं। उनके पिता मुन्ना शुक्ला कई बार सुर्खियों में रहे हैं।
वर्ष 1998 में मंत्री बृज बिहारी हत्या केस में उन्हें आरोपी बनाया गया था और सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में उन्हें सजा सुनाई थी।
शुक्ला परिवार पहले भी दो राजनीतिक हत्याओं का दर्द झेल चुका है —

  • छोटन शुक्ला (केसरिया से प्रत्याशी) की दिसंबर 1994 में हत्या हुई थी।

  • भुटकुन शुक्ला की हत्या वर्ष 1997 में की गई थी।

    जस्वी यादव की ‘A to Z’ रणनीति के तहत उम्मीदवार

    तेजस्वी यादव ने शिवानी शुक्ला को भूमिहार समाज से आने वाली युवा चेहरे के रूप में अपने “A to Z” फार्मूले के तहत टिकट दिया है। अब उन्हें मिली हत्या की धमकी ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है।

तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला: बोले – ‘तेजस्वी यादव जननायक नहीं, सब कुछ पिता लालू के बलबूते’

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

मुंगेर के नक्सल प्रभावित इलाकों में लौटा लोकतंत्र, 20 साल बाद गांवों में गूंजा मतदान का शोर

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, सिंगापुर में ही मनाएंगे क्रिसमस और नया साल

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को सरकार से मिला सुरक्षाकर्मी

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand में जीत, बिहार में हार के बाद महाकाल के दरबार चले लालू-तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध, महिलाओं ने बिजली कर्मियों को झाड़ू से मारकर भगाया

क्या तेजस्वी की पार्टी में मचने वाली है भगदड़ ! दिलीप जायसवाल के बयान से मिले संकेत

अडानी,अम्बानी और अहमदाबाद के रिश्तों का खुलासा करें अमित शाह:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment