Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

झामुमो का बिहार में राजद-कांग्रेस पर धोखे का आरोप, छह सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अपने प्रमुख सहयोगियों—राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस—पर गंभीर आरोप लगाए हैं। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राजद ने बार-बार आश्वासन देकर झामुमो के साथ धोखा किया। उन्होंने बताया कि इसी कारण पार्टी ने बिहार में छह सीटों—चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती—पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इनमें कटोरिया और मनिहारी अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षित सीटें हैं, जबकि पीरपैंती अनुसूचित जाति (एससी) सीट है। सुप्रियो ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में यह संख्या 10 तक बढ़ सकती है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो ने हमेशा गठबंधन की राजनीति में सम्मान और मर्यादा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने याद दिलाया कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो ने राजद को सात सीटें दी थीं, जिनमें से एकमात्र विजयी उम्मीदवार सत्यानंद भोक्ता को पांच साल तक कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी राजद को छह सीटें दी गईं, जिनमें चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की और एक को महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुप्रियो ने कहा, “हमने झारखंड में राजद को पूरा सम्मान दिया, लेकिन बिहार में हमें बार-बार इंतजार की नसीहतें मिलीं। झामुमो सब कुछ सह सकता है, लेकिन सम्मान से समझौता नहीं करेगा।”

भट्टाचार्य ने आगे कहा कि झामुमो ने हमेशा इंडिया गठबंधन का समर्थन किया है, लेकिन बिहार में सम्मान की अनदेखी ने पार्टी को स्वतंत्र रास्ता अपनाने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा, “हम गुरुजी (शिबू सोरेन) के आदर्शों पर चलते हैं—सबका सम्मान करो, लेकिन सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों से संघर्ष करो।” सुप्रियो ने दावा किया कि बिहार में झामुमो का मजबूत जनाधार है और पार्टी अब राज्य में अपनी उपस्थिति को मजबूती से दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि झामुमो का लक्ष्य बिहार में ऐसी स्थिति बनाना है कि बिना उसके समर्थन के सरकार बनाना मुश्किल हो जाए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिहार चुनाव के बाद झारखंड में इंडिया गठबंधन की समीक्षा की जाएगी।

देश से 1947 में गोरो को भगाया था 2025 में चोरों को भगाएंगे: डॉ अशोक गगन

ऐसे ही टलती रही कार्यवाही तो रविवार को भी बुलाया जाएगा सदन:ओम बिरला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छावला बीएसएफ कैंप में जल परियोजना की शुरुआत की, जवानों के साथ मनाया भाई दूज का त्योहार

संघ प्रमुख के बयान पर काँग्रेस नेता का कटाक्ष,कहा:काश यही बात भागवत जी अपने सहयोगी भाजपा और संघ वालों को समझा पाते

प्रिया राज के नेतृत्व में सैकेंड नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

सरकार बनने पर दो हजार मासिक मिलेगा वृद्धा पेंशन, प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे, प्रशान्त किशोर का ऐलान

रेल मंत्री के नाम एक पत्रकार का खुला पत्र

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की ब्रह्मोस मिसाइल की सफलता की सराहना, कहा – “आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है यह उपलब्धि”

पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, पूर्णियाँ मे जल्द ही बड़े आयोजन कराने का निर्णय

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई में प्रदूषण पर बीएमसी की कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment